
पिथौरा/लोचन चौहान 25/11/2024 (छ.ग.सृजन समाचार)
महासमुंद जिले के शिक्षा विभाग में वैसे तो फर्जी व नियम विरुद्ध किये गए वरिष्ठता निर्धारण के आधार पर सहायक शिक्षक एलबी से प्राथमिक प्रधान पाठक बने शिक्षकों की भरमार पड़ी है। साथ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र और फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाकर अनुसूचित जनजाति एवं विकलांग कोटा से नौकरी कर शासन के खजाने को लूटने वाले अधिकारी कर्मचारियों की भी भरमार पड़ी है परंतु धन्य है इस जिले के शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी कर्मचारी जो देश के भविष्य गढे जाने वाले जिम्मेदार शिक्षा विभाग का लुटिया डुबोने के साथ सरकारी खजाने को हर माह लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ऐसा ही एक मामला विकासखंड पिथौरा जिला महासमुंद के प्राथमिक शाला बांसकाटा के प्रधान पाठक का है जिसे गलत व फर्जी तरीके से वरिष्ठता निर्धारण कर समय के पूर्व प्रधान पाठक बना दिया गया है जिसका जिम्मेदार पदोन्नति समिति के लीडर गैर जिम्मेदाराना और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए लापरवाह बीओ के के ठाकुर है जिन्होंने अपने पदों और कर्तव्यों का दुरुपयोग कर वर्ष 2022-23 में अपने करीबी चहेते शिक्षकों को धनबल एवं छलबल से तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रसेन मैडम को गलत प्रस्ताव बनाकर पदोन्नति के लिए भेजा जिससे कई वास्तविक योग्य शिक्षकों को समय में पदोन्नति नहीं मिल पाया जिससे पिथौरा ब्लाक के शिक्षकों के बीच में सीनियर जूनियर और एक दूसरे के प्रति वरिष्ठता को लेकर आपसी मतभेदों की हवाएं प्रबल होने से महासमुंद जिला शिक्षा जगत में अस्थिरता अलगाव और संघर्षण की बयार बहने लगी है।
वही एक तरफ इस मामले की शिकायत पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर राकेश पांडे ने शिक्षा वि.खं.पिथौरा के बीओ के के ठाकुर को गत दिनों मामले की सुनवाई के दौरान उनके द्वारा किए गए शिक्षा विभाग के पदोन्नति नियम के विरुद्ध किए गए कार्यों पर नाराजगी जाहिर कर जमकर लताड़ा और खरी खोंटी सुनाते हुए कड़े शब्दों मे फटकार लगया। एवं हमेशा ठंडे और समुद्र तटीय क्षेत्र में ऐसों आराम का आनंद लेने के लिए चर्चित जिला शिक्षा अधिकारी एम आर सावंत को भी कड़े शब्दों में इस मामले पर एक सप्ताह के भीतर मामले को अत्यंत गंभीरता से लेकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए है।

महासमुंद जिला के शिक्षा विभाग में बीते वर्ष 2022-23 में सहायक शिक्षक एल.बी.से प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति पूर्व शिक्षकों के वरिष्ठता निर्धारण में जमकर अनियमितता कर धनबल एवं छलबल से सैंकड़ों वरिष्ठ और योग्य शिक्षकों के वरिष्ठता को पीछे कर उनके वास्तविक अधिकारों का हनन किया गया है।जिसमें वि.खं.शिक्षा अधिकारी पिथौरा व तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रसेन मैडम द्वारा विभागीय पदोन्नति नियमों का धज्जियां उड़ाकर मनमर्जी नियम विरुद्ध पदोन्नति देकर जिले के पिथौरा व सभी अन्य ब्लाक के शिक्षकों के बीच आपसी मतभेदों को बढाने कोई कसर नहीं छोड़ा है। हमेशा घमंड में रहने वाले छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े लापरवाह गैरजिम्मेदार वि.खं शिक्षा अधिकारी श्री के के.ठाकुर को ये भी नहीं पता की वरिष्ठता निर्धारण कैसे किया जाता है
ऐसे ही पिथौरा ब्लाक के एक प्रधान पाठक के द्वारा फर्जी नियम विरुद्ध किए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पाने के मामले में विगत दिनों संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर राकेश पाण्डेय ने अपने कार्यालय में मामले में सुनवाई किया जहां पिथौरा BEO के.के.ठाकुर को मामले की सुनवाई के दौरान जमकर लताड़ा खरी खोंटी सुनाई और इस मामले में आवश्यक कड़ी कार्यवाही हेतू महासमुंद DEO MR सांवत को निर्देशित किया है।
अब देखना होगा कि महासमुंद जिला के DEO इस मामले पर कितनी तत्परता से अपने उच्च अधिकारी के आदेश का पालन करते हैं।

अब देखना होगा कि महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी श्री सावंत इस मामले पर मिले उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश का एक सप्ताह के भीतर पालन करता है या फिर अपने समुद्र तट गोवा के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए निकलेंगे।
आगे भी अभी बहुत कुछ है इसलिए शिक्षा विभाग के फर्जीवाड़ों के परतदार परत खुलासा के लिए बने रहिए छत्तीसगढ़ सृजन समाचार पत्र के साथ।
प्रधान संपादक
लोचन कुमार चौहान (पिथौरा) 7441148115











