Home » Uncategorized » कांग्रेस के समर्पित नेता संजीव ठाकुर के घर छट्ठी कार्यक्रम में बिलाईगढ पूर्व विधायक चंद्रदेव राय शामिल हुए।

कांग्रेस के समर्पित नेता संजीव ठाकुर के घर छट्ठी कार्यक्रम में बिलाईगढ पूर्व विधायक चंद्रदेव राय शामिल हुए।

बारनवापारा। विगत दिनों बारनवापारा वनांचल क्षेत्र के ग्राम मुड़पार निवासी आदिवासी कांग्रेस जिला बलौदाबाजार-भांटापारा के जिला सचिव संजीव ठाकुर परिवार के एक निजी कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय शामिल हुए ठाकुर परिवार द्वारा आयोजित छट्ठी समारोह में भारी संख्या में सामाजिक पदाधिकारीगण सहित मुख्य अतिथि के रुप में बिलाईगढ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ उनके आगमन से उपस्थित जन उनके समर्थको कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ठाकुर परिवार में भारी उत्साह देखा गया उन्होंने छट्टी कार्यक्रम में आयोजित रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवजात शिशु समीरा ठाकुर को आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य कि कामना किया।

उनके साथ में कांग्रेस परिवार से प्रमुख रुप से अमर ध्वज यादव, संपत ठाकुर,धरम रात्रेय,गंभीर ठाकुर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बलौदाबाजर, बलौदाबाजार,इंजीनियर अरुण,शेर सिंग ध्रुव उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बलौदाबाजार्, महेश ठाकुर, रामू यादव, हेमंत दुबे, डाक्टर परमानंद साहू , विशाल ठाकुर , परमेश्वर ठाकुर, सुरेश यादव पूर्व सरपंच मुरुमडीह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजीव ठाकुर के पारिवारिक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए ,, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आगमन से कार्यक्रम मे पूरा मंच चंद्रदेव राय जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों से गुंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!