
बारनवापारा।22/01/2026।भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य भारतीय क्रिकेटर आज छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य पहुंचे। सभी खिलाड़ियों ने अभ्यारण्य में जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव लिया और प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाया।
सफारी के दौरान क्रिकेटरों ने घने जंगल, वन्यजीवों और जैव विविधता को नजदीक से देखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों की मौजूदगी से अभ्यारण्य परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला। पर्यटकों और वन विभाग के कर्मचारियों में भी खिलाड़ियों को देखने का उत्साह रहा।

वन विभाग के अधिकारियों में सीसीएफ वाइल्डलाइफ सतोवीसा समझदार,फॉरेस्ट रेंज आफिसर कविता ठाकुर,बलौदाबाजार और उनकी टीम ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें अभ्यारण्य में चल रहे वन्यजीव संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। खिलाड़ियों ने भी प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर सकारात्मक संदेश दिया। विभाग ने पर अभ्यारण में घूमते हुए काफी रोमांचित हुए।

