

पिथौरा/लोचन चौहान (छत्तीसगढ़ सृजन)- 6/04/2024 महासमुंद वन मंडल के जंगलों में लगातार लग रही आग व वनों की अवैध कटाई व वन भूमियों में हो रहे अवैध अतिक्रमण से महासमुंद वन मंडल के वन संपदा एवं वन्य प्राणियों के अस्तित्व खतरे में है वन परिक्षेत्र पिथौरा के जंगलों में इन दिनों एक हाथी विचरण कर रहा है जो जंगल क्षेत्र से लगे ग्राम के खेतों मे लगी रबी की फसल को क्षति पहुंचा रहा है।


लगातार जंगलों की अंधाधुंध कटाई एवं आधुनिकीकरण के आगोश में समाते ग्रामीण परिवेश के शहरी करण होने से लगातार वनों का क्षेत्रफल घटते जा रहा है वन क्षेत्रों की कमी ने घने जंगलों में स्वच्छंद विचरण करने वाले वन्य प्राणियों को भी वनों से बाहर रिहायशी क्षेत्र में भोजन व पानी की तलाश मे निकलने को मजबूर कर दिया है। जगह-जगह आधुनिक विकास और अधिकार के नाम पर वनों की अंधाधुंध अवैध कटाई एवं वनभूमियों पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण और हस्तक्षेप को रोकने मे वन विभाग की हाथ पैर फूलने लगी है।

जिससे आए दिन पिथौरा क्षेत्र सहित जिले भर में अनेक जगह वनों की अवैध कटाई व विभिन्न प्रजातियों की बहुमुल्य लड़कियों की तस्करी से जिले की वन क्षेत्र लगातार घट रहा है व वन्य जीव जगत में हाहाकार मची हुई है इसलिए वन्य प्राणियों का रिहायशी क्षेत्रों में आ जाना कोई नई बात नहीं है। दिनांक 1/04/2024 को एक हाथी कक्ष क्रमांक 290 छोटे लोरम के लेड़गीडीपा आबादी क्षेत्र में से विचरण करते हुए अब बल्दीडीह भूकलूडीह परिसर पूर्व पिथौरा कक्ष क्रं.253 में डेरा जमाकर विचरण कर रहा है जिससे वन विभाग के कान खड़े हो गए हैं। हाथी से किसी भी प्रकार की जन धन की हानि से निपटने वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के दिशा निर्देश पर वन विभाग हाथी को ट्रेस कर हाथी के लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है व सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है आज हाथी की लोकेशन का सर्च करते हुए वन विभाग के गुरुचरण मिश्रा, लेखराम ध्रुव, विद्या साहू,प्रभा ठाकुर BFO,फागूलाल यादव चौकीदार,ने सर्च अभियान चलाया।















