Home » Uncategorized » छुइहा में नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा।

छुइहा में नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा।

महासमुंद, 13 अक्टूबर 2026/ शिक्षा किसी भी समाज के विकास की मजबूत नींव होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलते हैं। इसी दिशा में महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम छुईहा में 75.23 लाख रुपए की लागत से शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है। इस भवन के बनने से गांव के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध होगी। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि ग्राम छुईहा में शासकीय हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य 3 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुआ था, जिसे 1 सितंबर 2026 को पूर्ण कर लिया गया। जिसकी कुल लागत 75.23 लाख रुपए है।
ग्राम छुईहा में हाई स्कूल की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूरस्थ अंचल स्थित ग्राम भुरकोनी एवं अन्य स्थानों के हाई स्कूलों में जाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानी होती थी। अब गांव में ही हाई स्कूल भवन का निर्माण पूर्ण होने से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर स्थानीय सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।ग्राम छुईहा के ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही हम अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के लिए दूरस्थ विद्यालयों पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सार्थक साबित होगा। इसके लिए उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!