
लोचन चौहान
प्रधान संपादक-छत्तीसगढ़ सृजन
रायपुर।13.07.2026 छ.ग.सृजन…वैसे तो छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक हक और अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने वाले अनेक ऐसे महान विभूतियां छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व और गठन के बाद भी अब तक सक्रिय और क्रियाशील है सभी ने अपने अपने स्तर में सामाजिक चेतना के लिए अच्छा कार्य किया है चुंकि छ.ग.और केंद्र सरकार के अनुसूचित जातियों की अधिसूचित सुची में गाड़ा जाति का उल्लेख है लेकिन छ.ग.राज्य गठन के बाद भी छ.ग.मे राज्य स्तर पर राजनीतिक व सामाजिक उत्थान करने की दिशा में अन्य समाज के तुलना में प्रगति करने में गाड़ा समाज बहुत कुछ पिछड़ा रहा अलग-अलग क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों के कार्य कुशलता के बाद भी प्रदेश स्तर में अपनी पहचान व प्रगति मे गांड़ा समाज लगभग पिछड़ा ही रहा परंतु अब सामाजिक संगठनात्मक दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो प्रदेश भर के गाड़ा समाज को एक साथ जोड़कर सामाजिक एकरुपता समरसता के लिए सामाजिक एकीकरण कर सामाजिक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में गांड़ा समाज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं जिसका प्रतिफल सामाजिक व्यक्तियों को उच्च संवैधानिक पदों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो रही है वहीं सामाजिक अलगाव और मतभेद से रहित एक रूप समाज की रुपरेखा का रेखांकन कर सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से समाज को सक्षम और स्वावलंबी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज “फेडरेशन” का सृजन हुआ और फेडरेशन पूरी सक्रियता से कार्य करते हुए प्रगतिरथ है

इस दिशा में आज महासमुंद जिले के मंगल भवन बसना में छ.ग.गांड़ा समाज फेडरेशन”का संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें रायपुर संभाग के छ.ग.गांड़ा समाज फेडरेशन” के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे फेडरेशन में प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों में सक्रिय अलग-अलग क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों और युवाओं की बढ़ती सहभागिता और एक जुटता ने समाज की विभिन्न धाराओं में प्रगति करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

चुंकि गाड़ा समाज को प्रदेश स्तर पर एकजुट करने के लिए अपने जीवन खपाने वाले गांड़ा समाज के गौरव सरायपाली के पूर्व विधायक छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज “फेडरेशन” के संरक्षक रामलाल चौहान रहे हैं जिसे छत्तीसगढ़ राज्य शासन में अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिस कारण छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन ने महासमुन्द जिले के बसना स्थित मंगल भवन में रायपुर संभाग का संभागीय स्तरीय बैठक आयोजित किया गया जिस बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारी गण शामिल हुए जिसमें मुख्य रुप से संरक्षक-रामलाल चौहान, पुनीत राम चौहान, सलाहकार-कुमार लाल चौहान, हरिशंकर चौहान, फेडरेशन की प्रांतीय संयोजक टी.आर जगदल्ले, सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद,उप संयोजक रायपुर संभाग के चंद्रशेखर सोनवानी,पुष्प लता चौहान,फेडरेशन के प्रांतीय सचिव रवि बघेल, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल चौहान, बंशी ताण्डी, चंपतलाल चौहान, देवेंद्र चौहान, रमेश चौहान, उद्धव नंद, लोचन चौहान, सिरभय चौहान, अशोक सोनवानी, देवप्रसाद चौहान, कीर्तन लाल चौहान, राजूकीर्ति चौहान, गौतम चौहान, राखी चौहान, शत्रुघ्न चौहान,सहित उपस्थित भारी संख्या में महासमुन्द जिला के साथ साथ रायपुर संभाग के संभागीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे बैठक कार्यक्रम के शुरुआत में फेडरेशन के संरक्षक पुनीतराम चौहान ने फेडरेशन के
के मुल उद्देश्यों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला एवं आधार भूत ढांचा और पूरे प्रदेश के गांड़ा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को फेडरेशन के विषय में संक्षिप्त में जानकारी साझा किया.. उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटकों में बंटे सामाजिक संगठनों को प्रदेश स्तर पर छ.ग. गांड़ा समाज फेडरेशन के साथ आगे आकर सामाजिक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की अपील किया

बैठक में रायपुर से राजेश बघेल एवं गरियाबंद के साथ पूरे रायपुर संभाग के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन के रायपुर संभाग स्तरीय आयोजित बैठक में उपस्थित प्रदेश एवं प्रमुख संभागीय पदाधिकारीयों ने समाजिक जनो ने छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज फेडरेशन के संरक्षक रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय के साथ साथ पूरे राज्य शासन के प्रति बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।



