Post: चोरी के कुछ ही घंटों बाद पिथौरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, ₹78 हजार का सामान जप्त
बरेकेल कृषि साख सहकारी समिति में हुई थी वारदात; ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की मुस्तैदी से मिली बड़ी कामयाबी ।

चोरी के कुछ ही घंटों बाद पिथौरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, ₹78 हजार का सामान जप्त
बरेकेल कृषि साख सहकारी समिति में हुई थी वारदात; ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की मुस्तैदी से मिली बड़ी कामयाबी ।

20 Views

पिथौरा, महासमुंद। थाना पिथौरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बरेकेल (उपार्जन केंद्र डिघेपुर) में हुई चोरी की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया लगभग ₹78,250 मूल्य का पूरा सामान बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में डायल-112 टीम की तत्परता और थाना पिथौरा पुलिस की सक्रियता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को प्रार्थी लोचन पटेल, पिता सुखदेव पटेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी ठाकुरदियाखुर्द ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बरेकेल, पंजीयन क्रमांक-1111, उपार्जन केंद्र डिघेपुर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, इलेक्ट्रॉनिक तार, कैमरा केबल, सीसीटीवी कैमरे, 20 किलोग्राम के बाट, थ्री-फेज केबल तथा स्टील के धान कटोरे सहित कुल ₹78,250 मूल्य का सामान चोरी कर लिया है।
रिपोर्ट में प्रार्थी ने मोहित नागर एवं शोभु देवार पर संदेह व्यक्त किया था। दोनों आरोपियों को चोरी का सामान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 HP 5860 में लादकर ले जाते हुए देखा गया था। इसी बीच पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पिथौरा पुलिस और डायल-112 टीम ने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी कर दी।
पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी मोटरसाइकिल और चोरी का सामान छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
मामले में थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत धारा 331(3), 305(ए) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। चूंकि मामला गैर-जमानती था, इसलिए दोनों आरोपियों को 11 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. मोहित नागर, पिता इमान नागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, महासमुंद, थाना महासमुंद।
2. शोभु देवार, पिता बलराम देवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी रानीसागरपारा, पिथौरा, थाना पिथौरा।
बरामद सामग्री
04 नग इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा
01 बंडल 10 मिमी इलेक्ट्रॉनिक तार
05 बंडल कैमरा केबल
02 नग सीसीटीवी कैमरा
14 नग 20 किलोग्राम के बाट
01 बंडल थ्री-फेज इलेक्ट्रॉनिक केबल
02 नग स्टील धान कटोरा
कुल अनुमानित कीमत – ₹78,250।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post