Post: खेत बचाओ अभियान अंतर्गत ग्राम राजाडीही में जागरूकता शिविर आयोजित..

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत ग्राम राजाडीही में जागरूकता शिविर आयोजित..

75 Views

महासमुंद 15 जून 2026/ जिले में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा 30 जून तक रासायनिक उर्वरकों के सीमित व समझदारी पूर्ण उपयोग और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों व आम नागरिकों में जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कृषक चौपाल एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत ग्राम राजाडीही में आज कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में किसानों को खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की उर्वरता में कमी तथा फसल उत्पादन को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारणों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को मृदा परीक्षण (मिट्टी जांच) के महत्व, संतुलित एवं अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग, जैविक खाद एवं हरी खाद के प्रयोग, जल संरक्षण, फसल चक्र अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही किसानों को यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी, जैव उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैविक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को बताया गया कि नियमित मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक खेती अपनाकर भूमि की उर्वरता बनाए रखी जा सकती है तथा उत्पादन लागत को कम करते हुए बेहतर उपज प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के साथ खेती से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा विभागीय अधिकारियों से विभिन्न कृषि योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post