Post: शिविर के दौरान 151 दिव्यांगजनों को मौके पर ही मिला सहायक उपकरण..सुशासन तिहार 2026 बना दिव्यांगजनों के लिए संबल का माध्यम।

शिविर के दौरान 151 दिव्यांगजनों को मौके पर ही मिला सहायक उपकरण..सुशासन तिहार 2026 बना दिव्यांगजनों के लिए संबल का माध्यम।

53 Views

महासमुंद 15 जून 2026/ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में आयोजित समाधान शिविर  मांग एवं शिकायतों के निराकरण के साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 151 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें 05 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 06 ट्रायसायकल, 30 श्रवण यंत्र, 08 व्हील चेयर, 87 छड़ी, 10 वॉकर तथा 05 बैसाखियां शामिल हैं।
समाधान शिविर में सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांग हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने कहा कि शासन की संवेदनशील और त्वरित कार्यवाही से उनकी विशेष आवश्यकताओं का समाधान हुआ है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांग डिगेश, अजय, पूरन पटेल एवं अन्य हितग्राहियों ने इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण साधन बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए परिवार एवं अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था। समाधान शिविर में आवेदन करने के बाद मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे तथा आवश्यक कार्यों के लिए आसानी से बाहर जा सकेंगे। इसी तरह व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी एवं छड़ी प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सहायक उपकरणों से वे पहले की अपेक्षा अधिक सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्यों को कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post