Post: महासमुंद जिला तीरंदाजी संघ को अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि

महासमुंद जिला तीरंदाजी संघ को अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि

114 Views
तिरंदाज खिला़ड़ी- पद्मा साहू

नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा के लिए बागबाहरा के पद्मा साहू का चयन

महासमुंद – ग्राम बिहाझर बागबाहरा की पद्मा साहू तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जिले की बालिका खिलाड़ी पद्मा साहू पिता वेदराम साहू का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा के लिए हुआ है। पद्मा साहू छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित दूसरी तीरंदाजी खिलाड़ी हैं जिन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई

है। उल्लेखनीय है कि जिला तीरंदाजी संघ सन् 2020 से ही महासमुंद जिले में तीरंदाजी खेल में खेलो इंडिया सेंटर स्थापना हेतु प्रयासरत था, जिसे अन्ततः पास्ट चैंपियन एथलीट एवन साहू तीरदांजी प्रशिक्षक की नियुक्ति खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद में हुई और खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना पश्चात् तीरंदाजी खेल में गति मिली जिसके चलते जिले के खिलाड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहें हैं। पद्मा साहू के चयन के बारे में जानकारी देते हुए जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल व सचिव एवन साहू ने बताया कि सोनीपत स्थित एनसीओई का यह प्रशिक्षण केंद्र तीरंदाजी खेल की अंतर्राष्ट्रीय बारीकियों को सिखाता है एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु खिलाड़ियों को तैयार करता है, जिससे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार तो होता ही है, साथ ही खेल के प्रति एकाग्रता भी बढ़ती हैं। यहां डाइट और खेल की बारीकियां कोरियन कोच के माध्यम से कराया जाता हैं। पद्मा साहू की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव कैलाश मुरारका, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, पुणेंद्र चंद्राकर, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, आरुषि अग्रवाल, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, डॉ. सुनील भोई, व्यायाम शिक्षक आर. के. साहू, हिरेंद्र देवांगन, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर आलोक द्विवेदी, मेहत्तर राम साहू, सृजन संस्थान, बाल आश्रम बिहाझर, अंजोर फाउंडेशन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों व संस्थाओं व माता पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी। पदमा साहू सामान्य परिवार से हैं, प्रतिभा की धनी और मेहनत में किसी भी प्रकार से खेल में कमी नहीं होने दिया, कमी होने पर अपने आप से पूछती कि मेरे से ही क्यू नहीं होता यह सोचने वाली बेटी ने आज बागबाहरा जिला महासमुंद और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करके दिखाया है। अधीक्षक बाल आश्रम पुनेद्र चंद्राकर ने प्रेरित कर तीरंदाजी खेल प्रारंभ कराया। जहां पद्मा प्रतिदिन अभ्यास कर करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कोण्डागांव में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल नेशनल राजस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त किया। तथा 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जनवरी 2024 रायपुर में 30 मीटर में कांस्य पदक, व्यक्तिगत में कांस्य पदक और मिस्क टीम में रजत पदक प्राप्त किया जिसके आधार पर नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा में चयन हुआ हैं।

भूषणलाल साहू
संचालक-BK फैमिली रेस्टोरेंट पिथौरा
कमलेश बारीक
संचालक-BK फैमिली रेस्टोरेंट पिथौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post