
496 Views

बलौदाबाजार. महासमुंद। (लोचन चौहान) छ.ग.सृजन
कुछ दिन पहले महासमुंद जिले के जंगल में बाघ देखा गया था। जिले से सटे बारनवापारा जंगल में अब बाघ होने के संकेत मिल रहा है। यहां बार नवापारा जंगल में सालों बाद अचानक बाघ दिखा है जो संभवत: महासमुंद के जंगल में जो बाघ देखा गया था वहीं होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। बाघ की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सहित प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गया.

बलौदाबाजार जिला कलेक्टर केएल चौहान ने मंगलवार को बारनवापारा अभ्यारण के आसपास के 7 गांवों में धारा 144 लागू कर दी है. इनमें रवान, मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली शामिल हैं. इन गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक है.








संचालक- BK फैमिली रेस्टोरेंट पिथौरा


संचालक-BK फैमिली रेस्टोरेंट पिथौरा



