

सरायपाली- वनमंडल महासमुंद के सरायपाली वन परीक्षेत्र अंतर्गत सागरपाली के प्रवीण अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल एवं सलाउद्दीन पिता अलाउद्दीन ग्राम सागरपाली के गोदाम प्रांगण से मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की बड़ी छापेमारी सामने आइ है।


जिसमें भारी मात्रा में खैर प्रजाति की 430 लट्ठा 9.126 घन मीटर लकड़ी और एक चार पहिया पिकअप वाहन को जप्त किया गया है जब तक की गई लकड़ी की वन उपज मूल्य 1,35000 है कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछ तक कर दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 72(1)(ग) या मध्य प्रदेश वन उपज अधिनियम 1959 की धारा 15(1) के तहत कार्रवाई की गई। पूरी कार्यवाही सरायपाली वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्यूष ताण्डी के कुशल नेतृत्व में सरायपाली कुरुक्षेत्र के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सिंघाड़ा श्री संतोष कुमार पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली श्री योगेश्वर निषाद सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बलौदा श्री रवि लाल निर्मलकर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्री योगेश्वर कर एवं सरायपालिका क्षेत्र के समस्त वनरक्षक और सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सक्रियता से कार्रवाई की गई है जिस कार्रवाई से वन्य अपराध से संबंधित गतिविधियों में शामिल लोगों तस्करों में हड़कंप मची हुई है।







