Post: मालखरौदा प्रेस क्लब का हुआ गठन “भूपेंद्र गबेल”बने”अध्यक्ष”

मालखरौदा प्रेस क्लब का हुआ गठन “भूपेंद्र गबेल”बने”अध्यक्ष”

75 Views

सक्ति/– आज मालखरौदा में क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब का गठन किया गया । जहां स्थानीय विश्राम गृह में सर्वसम्मति से भूपेन्द्र गबेल को प्रेस क्लब मालखरौदा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । जिसके बाद कार्यकारिणी गठित गया ।

इस मौके पर प्रेस क्लब मालखरौदा नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है । उसमें बड़ा बदलाव करने की कुबत होती है उपस्थित कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है । हमें क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को उठाकर उन्हें हल करवाने के प्रयास करने हैं। स्थाई सदस्यों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संगठन निरंतर कार्य करेगा। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एक मंच पर इकट्ठा करना है।

ज्ञात हो कि नवीन जिला शक्ति बनाने के बाद हृदय स्थल मालखरौदा में प्रेस क्लब गठन की सुगबुगाहट चल रही थी जिसके बाद आज पत्रकारों की बैठक के बाद प्रेस क्लब का गठन किया गया

जिसमें संरक्षक घसीया राम यादव , महेंद्र बरेठ, अध्यक्ष भुपेंद्र गबेल, महासचिव राम अवतार साहू, उपाध्यक्ष चैतन्य बुद्ध भारद्वाज, सचिव राजु साहु, सहसचिव भानु प्रताप गवेल, सलाकार मनहरन कमलेश, विशेष सलाहकार राकेश साहु, उमेश साहु, मिडिया प्रभारी करन अज्जगल्ले , सदस्य, भुवन चौहान, सत्यपाल बंजारे, सजु लहरें, शुशील भारद्वाज , भुपेंद्र लहरें सहित अंचल के कलमकार बंधुगण की गरिमामयी उपस्थिती रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post