Post: नवोदय अभ्यास परीक्षा का गोड़बहल में सफल आयोजन संपन्न।

नवोदय अभ्यास परीक्षा का गोड़बहल में सफल आयोजन संपन्न।

87 Views

पिथौरा// शासकीय प्राथमिक शाला,पूर्व माध्यमिक शाला व हायर सेकेंडरी स्कूल गोड़बहाल के संयुक्त तत्वाधान में संकुल केंद्र गोड़बहाल के निर्देशन में नवोदय अभ्यास परीक्षा 2024 का सफल आयोजन दिनांक 13 जनवरी 2024 दिन शनिवार को किया गया।जिसमें महासमुंद जिले सहित निकटवर्ती रायपुर,बलौदा बाजार और गरियाबंद जिले से कुल 411 परीक्षार्थी छात्र सम्मिलित हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु छात्रों में रुचि,जागरूकता,पूर्वाभ्यास को बढ़ावा देना था। परीक्षा उपरांत प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को नगद सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया।

प्रथम स्थान पर आदित्य चौधरी शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव व तुषार नायक गोपनाथ विद्यालय जोगनी पाली रहे जिन्हें प्रत्येक को ₹1001 की नगद राशि,द्वितीय स्थान पर नेल्सन यादव शासकीय प्राथमिक शाला गोपालपुर रहे जिन्हें 701 रुपए की नगद राशि तथा तृतीय स्थान भार्गव जांगड़े शासकीय प्राथमिक शाला अमोरा ने प्राप्त किया, जिन्हें 501 रुपए की नगद राशि आयोजक समिति की ओर से प्रदान की गई। अभ्यास परीक्षा के सफल आयोजन में हायर सेकेंडरी स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!