

पिथौरा/लोचन चौहान-छ.ग.सृजन न्यूज (ताजा अपडेट)
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बच चुकी है सभी राजनीति दलों की अपने अपने.राजनीति गलियारों में हलचल होना शुरू हो चुका है प्रदेश मे लगातार राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं का दौरा और जनसभाओं का दौर जारी है इस कड़ी मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ में आने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह तीसरी बार छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ जिससे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट मुलाकात का भी दौर भी जारी है।

इसी क्रम में पिथौरा के कांग्रेस पार्टी के जुझारू सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद सभापति जितेंद्र सिन्हा और अंकित शर्मा दोनों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने महासमुंद जिले के पिथौरा से राजधानी रायपुर पहुंचें जहां उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने छत्तीसगढ़ पहुंचे थे जिस दौरान वे रायपुर के होटल मेफेयर में ठहरे हुए थे जहां छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भेंट मुलाकात कार्यक्रम का सिलसिला लगातार जारी है वहीं पिथौरा के सक्रिय कांग्रेस नेता जितेंद्र सिन्हा व अंकित शर्मा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने को दोनों नेताओं को प्रदेश में बड़ी दायित्व मिलने की संभावना की नजर से ग्रामीण एवं शहरी राजनीतिक गलियारों में चर्चा करते देखा जा रहा हैं

