
बसना/ताजा अपडेट
विशेष रिपोर्ट
लोचन चौहान- डाक्ट्रेट मानद उपाधि 2023 से सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की प्रधान पाठिका सुकमोती चौहान ने अपनी लगन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं सम्पूर्ण गांड़ा समाज का गौरव बढी है।

जानकारी अनुसार दिनांक 08.09.23 को हरियाणा के फिरोजाबाद,एनसीआर दिल्ली में मैंजिक बुक आफ आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के बसना विकास खण्ड में शास प्रा. शाला बिजराभांठा में कार्यरत प्रधान पाठिका श्रीमती सुकमोती चौहान रुचि को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डाक्ट्रेट की मानद उपाधि और बेस्ट ऑथर अवार्ड 2023 प्रदान किया गया।
डॉ.प्रतिभा शर्मा ने अपना उद्बोधन ब्रज भाषा से शुरुआत करते हुए कहा कि – जब हम अपनी संस्कृति को लेकर साथ चलते हैं तो ये हमारी असली पहचान होती है। उन्होंने कहा कि डॉ.सुकमोती चौहान जी और डॉ आशा आजाद जी ने अपने राज्य की पारंपरिक वेषभूषा में यह डाक्ट्रेट की उपाधि लेकर अपनी संस्कृति का पूर्ण सम्मान किया है।हमें अपनी संस्कृति को सहेज कर रखना है इन दो महिलाओं ने साहित्य जगत में अपना अनूठा कार्य किया और भारत का मान बढ़ाया है ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के 30 लोगों को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि दिया गया, मैंजिक एण्ड आर्ट यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. सी.पी . यादव जी ने छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन ग्रंथ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गीत से किया गया।
डॉ. सुकमोती चौहान रुचि को मानद उपाधि पाने पर साहित्यकार विजय मिश्र दानिश,धनीराम नंद मस्ताना , प्रेमचंद साव , डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर , परशुराम चौहान, निरामणी नियति, शिक्षक साथी प्रमिला निषाद ,संध्या पटेल , रूपधर निषाद , चातुरी नंद , डॉ छविराम पटेल , तेरस कैवर्त्य आसूँ,मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दी ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से से किया । इसी क्रम में बसना विकास खण्ड की सुकमोती चौहान रुचि को इस मंच से डाक्ट्रेट की मानद उपाधि उनकी अनूठे ग्रंथ “छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन” के उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है , बसना धरा की इस बेटी ने मैंजिक एण्ड आर्ट यूनिवर्सिटी से डाक्ट्रेट की मानद उपाधि के साथ – साथ बेस्ट ऑथर अवार्ड पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहिली महिला के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया है।
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. प्रतिभा शर्मा जी जो एड्वोकेट डीईटी हैं जो लोक अदालत मथुरा की स्थायी सदस्य हैं एवं महिला बालविकास में 100 से अधिक एचीवमेंट प्राप्त है,मसीहा सम्मान,महिला शक्ति सम्मान जैसे अनेकों अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुई है इनके कर-कमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय कपूर(डायरेक्टर ब्रिज मेडिकल कन्सल्टिंग प्रा.लि.,फार्मर डायरेक्टर आसीएआई, लेक्चरर एसारसीसीडीयू),श्री विभू बत्रा(सीए गुड़गांव, सोसल वर्कर), श्रीमती चंद्रकांता भदौरिया(एड्वोकेट FCT), श्रीमती उषा रानी गाँधी(चीफ वार्डन, वूमन हास्टल रेड क्रास फरीदाबाद), श्री नवीन गौतम(प्रोड्यूसर, इंटरनेशनल डाक्यूमेंट्री), श्री हरीश शर्मा(इंजीनियर,
प्रोड्यूसर, इंटरनेशनल डाक्यूमेंट्री) जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

