Post: महासमुंद DFO के नेतृत्व में वनमंडल खरियार रोड ODISA के बीच वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर बैठक सम्पन्न।

महासमुंद DFO के नेतृत्व में वनमंडल खरियार रोड ODISA के बीच वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर बैठक सम्पन्न।

96 Views

महासमुंद, 09 जनवरी 2026/ वनमंडल महासमुंद एवं फारेस्ट डिवीजन खरियार रोड (ओडिशा) के मध्य वन संरक्षण एवं वन्यजीव सुरक्षा को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय, वनमंडलाधिकारी खरियार रोड (ओडिशा) श्री मो. अज़ीज़ ख़ान, संयुक्त वनमंडलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, उप वनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह, ओडिशा एसडीओ राजा खरियार श्री बामस सलिया, रेंजर श्री प्रबीन दास, रेंजर बागबहरा श्री लोकनाथ ध्रुव, श्री सालिकराम डडसेना सहित छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के अन्य रेंजर एवं वन अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अवैध वन अतिक्रमण, वन्यप्राणियों की सुरक्षा, वनाग्नि की रोकथाम, अवैध परिवहन तथा अंतर्राज्यीय सीमा से लगे वन क्षेत्रों में संचालित अवैध गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने एवं संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की वन संबंधी अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु आपसी समन्वय, नियमित सूचना आदान-प्रदान तथा संयुक्त कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे वन संरक्षण के साथ-साथ वन्यजीव सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

वनमंडलाधिकारी महासमुंद मयंक पाण्डेय के नेतृत्व में आज उड़ीसा प्रवास के तहत राजा खरियार के डीएफओ मोहम्मद अजीज खान दोनो वन मंडलाधिकारी के मध्य राजा खरियार मे दोनो वनमंडल के मध्य वार्ता हुई जिसमे सीमा क्षेत्र मे वन्य प्राणी संरक्षण, अग्नि दुर्घटना के रोकथाम , अवैध वनोपज परिवहन , अन्तरराज्यीय सीमा के जांच नाका मे परिवहन अनुज्ञापत्र परिवर्तन के साथ सुरक्षा के विभिन्न उपाय पर विस्तृत चर्चा हुई । डीएफओ सर राजाखरियार द्वारा सुरक्षा के कुछ विशेष सामाग्रीयाँ(किट ) भी दिखाये गये , जो काफी सराहनीय रहा । वनमंडल महासमुंद से उड़िसा पहुंचे दल मे श्रीमान् गोविंद सिंह सर उपवन मंडलाधिकारी महासमुंद सुश्री डिम्पी बैस संयुक्त वन मंडलाधिकारी पिथौरा, श्री लोकनाथ ध्रुव परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा, श्री शालिकराम डड़सेना परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा, श्री छबिराम साहू सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बुन्देली, श्री कोकिलकांत दिनकर वनरक्षक गिरना एवं श्री लोकेन्द्र आवड़े वनरक्षक बागबाहरा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!