
बलौदाबाजार। विगत दिनों जिले के कसडोल ब्लाक अंतर्गत अमरुवा में तहसील इकाई सोनाखान क्षेत्र के पत्रकारों का बैठक संपन्न हुआ। बैठक के दौरान सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे। पत्रकार विजय बरिहा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और चौथे स्तंभ (पत्रकारों)के बिना लोकतंत्र का खड़े रह पाना संभव नहीं है। क्षेत्र में पत्रकार तो हैं लेकिन संगठन नहीं होने की वजह से पत्रकारों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वनांचल क्षेत्र में पत्रकारिता को मजबूत बनाने के लिए पत्रकार संघ का गठन करना अति आवश्यक है।
उक्त बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकता का परिचय देते हुए तहसील स्तरीय पत्रकार संघ का गठन करने का निर्णय लिया। और अंततः “वनांचल पत्रकार यूनियन” का गठन किया गया।
एवं पदाधिकारियों का चयन कर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए अपने अपने जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाने हेतु प्रतिबद्ध गया।

वही बैठक में क्षेत्र अंतर्गत जनहित और पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ साथ पर्यावरण एवं वन्य जीवों से संबंधित अपराधों के नियंत्रण के लिए अपने-अपने स्तर पर जन जागरुकता हेतु लोगों को प्रेरित करना व ऐसे खबरों को निष्पक्षता के साथ उठाने के विषय पर चर्चा हुआ। जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों की अस्तित्व को खत्म होने से बचाया जा सके। वही शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन को जमीनी स्तर शत प्रतिशत उतारने के शासन के प्रयासों में सहयोग करने व उसके कमियां को प्रमुखता से आलोचना कर जन हितैसी बनाने जैसे ज्वलंत विषयों पर आवश्यक चर्चा परिचर्चा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री तिलकराम बरिहा, एवं विजय बरिहा जी को सचिव मनोनीत किया गया। श्री खिलावन मिरि जी को उपाध्यक्ष एवं सह सचिव श्री राजेश बघेल, कोषाध्यक्ष श्री दिनुराम प्रजापति को चुना गया। श्री उमेश बरिहा, श्री सुरेश कोसरिया, श्री रोहित चेरकीया सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।






