Post: धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन में हेराफेरी।4 व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज।

धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन में हेराफेरी।4 व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज।

272 Views

महासमुंद,22 दिसम्बर 2025//जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है ,वहीं धान खरीदी में अनियमिता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है ।अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में सर्वाधिक धान जप्त के प्रकरण बनाए गए हैं ।गत 20 दिसंबर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन के संबंध में अनियमिता पाई गई जिसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया
है। खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि दिनांक 20.12.2025 के शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा मौके में जाकर प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर DO में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विटंल का DO एवं DM में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक CG 06 HB 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया। उक्त अनियमितता में 01. बुध्दिवंत प्रधान 02. हेमंत साहु 03. गिरजाशंकर भोई एवं आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई है। उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में धान परिवहन अनियमितता में बड़ी कार्रवाई

उक्त संदर्भ में तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डट्रिज छुईपाली को जारी D.O. एवं DM के आधार पर ट्रक में लोड किये धान एवं उक्त से संबंधित
दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटिवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबुझकर तय DM की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य किया गया है एवं इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक श्री आशीष अग्रवाल सक्रीय रूप से भागीदार है। उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

सिंगबहाल समिति से जारी किए गए do से कम धान परिवहन किए जाते पाए जाने पर राजस्व एवं फ़ूड की टीम द्वारा सन्दिघ धान 500 बोरा को ट्रक समेत जब्त कर थाना सिंघोड़ा में सुपुर्द किया गया एवं सिंगबहाल समिति में प्रांभिक जांच पश्चात पंचनामा तैयार कर सभी सबंधित दस्तावेज जब्त किए गए सादर सूचनार्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!