Post: बार सहकारी समिति के कर्मचारियों ने मंडी प्रांगण में लगाए फलदार वृक्ष।

बार सहकारी समिति के कर्मचारियों ने मंडी प्रांगण में लगाए फलदार वृक्ष।

48 Views

बारनवापारा।5/07/2025 छ.ग.सृजन-आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बार में समिति के कर्मचारियों द्वारा मंडी प्रांगण में फलदार वृक्षों का रोपण कर किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारी समिति के अध्यक्ष गोलू ठाकुर ने बताया कि
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 (International year of cooperatives 2025) को संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया है ताकि दुनिया भर में सहकारिता के महत्व को बढ़ावा दिया जा सके और इसके माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सके। इसकी घोषणा 19 जून 2024 को UNGA (यूनाइटेड नेशंस जिनरल असेम्बली) ने इसे अधिकारिक रुप से अपनाया। यह हर वर्ष पहला शनिवार International Day of cooperatives के रुप में मनाया जाता था,अब 2025 में यह दिन 05 जुलाई है, यह वर्ष Cooperatives build a better word विषय पर मनाया जाएगा।


इस वर्ष के दौरान, विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जो सहकारिता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जैसे कि:- गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास में सहकारिता की भूमिका ,सहकारिता और सतत विकास लक्ष्यों के बीच संबंध,सहकारिता के माध्यम से सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना,सहकारिता के क्षेत्र में नवाचार और प्रौद्योगिकी का उपयोग। इस वर्ष का उद्देश्य सहकारिता के महत्व को बढ़ावा देना और इसके माध्यम से एक अधिक न्यायपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए काम करना है।


सरकारी स्तर पर राष्ट्रीय संयोजन: हर देश को यह सलाह दी गई है कि वे राष्ट्रीय समितियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम बनाएँ और उसे वैश्विक जागरूकता के साथ जोड़ें। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भुवन यादव सरपंच प्रतिनिधि बार, अरुण दीवान समिति प्रबंधक, विनय साहू, सीताराम पटेल,कमल साहू, नंदकुमार, उमाशंकर बरिहा, राजेश होता, सुदामा यादव, टोपसिंग दीवान, हेमन्त यादव,दिलीप यादव, रामचरण ध्रुव, शत्रुघन ध्रुव, अर्जुन ठाकुर, के साथ संतोष ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post