Post: भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत। पत्रकार “मुकेश चन्द्राकर” की हत्या।  सैप्टिक टैंक में मिली लाश।    

भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत। पत्रकार “मुकेश चन्द्राकर” की हत्या।  सैप्टिक टैंक में मिली लाश।    

817 Views

महासमुंद।लोचन कुमार चौहान(छ.ग.सृजन)।बस्तर के मशहूर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या ने बस्तर क्षेत्र के साथ पूरे छ.ग.प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उनकी लाश बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुई।

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ ख़तरे में।

इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लापता होने के बाद मिली लाश
मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 से लापता थे। उनके परिजनों ने बीजापुर पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए सक्रिय हो गई और उनकी तलाश में जुटी रही।

सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ शव
पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर बीजापुर में एक ठेकेदार के घर स्थित सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई गई, जहां से मुकेश का शव बरामद किया गया। शव की हालत देखकर घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

निष्पक्ष जांच और सख्त सजा की मांग
इस हृदयविदारक घटना के बाद चंद्राकर के परिवार और बस्तर  सहित पूरे छ.ग.के पत्रकार संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। मीडिया सम्मान परिवार ने कहा कि यह घटना न केवल पत्रकारिता की आजादी पर हमला है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए खतरे की घंटी है।

भ्रष्टाचार उजागर करने के कारण हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मुकेश चंद्राकर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को उजागर कर रहे थे। ठेकेदार और उनके बीच इसी मामले को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि विवाद के चलते ही उनकी हत्या कर दी गई और शव को छिपाने के लिए सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया।

प्रधान संपादक

लोचन कुमार चौहान

मो.नं.-7441148115

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post