Home » Uncategorized » महासमुंद में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्यवाही।

महासमुंद में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्यवाही।

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 30 दिसम्बर 2024/ जिले में खनिज विभाग द्वारा वर्ष 2024 -25 मे कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कठोर कार्यवाही की  गई है। इस दौरान शर्तों के उल्लंघन पर छह रेत भंडारण अनुज्ञप्तियां निरस्त कर, प्रत्येक से 50,000 रुपये की प्रतिभूति राशि सहित कुल 3 लाख रुपये राजसात किए गए।

अवैध उत्खनन के एक प्रकरण में 1,67,500 रुपये की समझौता राशि वसूली गई। वहीं, अवैध परिवहन के आठ प्रकरणों से 1,09,500 रुपये की वसूली की गई। जिले में निविदा के माध्यम से आठ रेत खदानों का आवंटन किया गया, जिनमें से सात खदानें बड़गांव 1, बड़गांव 2, बरबसपुर, लाफिनखुर्द, लामीसरार, मुडियाडीह, बल्दीडीह सक्रिय हैं। साथ ही, छह अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञप्तियां ग्राम बरबसपुर और बिरकोनी में संचालित हैं।

अब तक हुई कार्यवाही मेंअवैध उत्खनन के 07 प्रकरणों से 14,52,500 रुपये की वसूली।अवैध परिवहन के 166 प्रकरणों से 25,92,886 रुपये और अवैध भंडारण के 17 प्रकरणों से 11,73,250 रुपये।इस तरह कुल 52,18,636 रुपये का राजस्व की वसूली की गई है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!