Post: महासमुंद जिले के पांचो तहसील की तुलना में इस वर्ष पिथौरा तहसील में सर्वाधिक वर्षा 1279.6 मिलीमीटर। 

महासमुंद जिले के पांचो तहसील की तुलना में इस वर्ष पिथौरा तहसील में सर्वाधिक वर्षा 1279.6 मिलीमीटर। 

178 Views

पिथौरा/लोचन चौहान(छ.ग.सृजन) 26 सितम्बर 2024/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 927.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1279.6 मिलीमीटर, बसना में 1021.5 मिलीमीटर, बागबाहरा में 900.0 मिलीमीटर, महासमुंद में 840.3 मिलीमीटर, कोमाखान में 770.1 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 752.3 मिलीमीटर सरायपाली तहसील में दर्ज की गई। आज 26 सितम्बर को 6.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 18.8 मिलीमीटर, सरायपाली में 7.0 मिलीमीटर, महासमुंद में 5.0 मिलीमीटर, बागबाहरा में 3.0 मिलीमीटर, बसना में 1.7 मिलीमीटर एवं कोमाखान तहसील में 0.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post