Post: महासमुंद नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ।शहर के विकास में निभाएंगे सक्रिय भूमिका।

महासमुंद नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली शपथ।शहर के विकास में निभाएंगे सक्रिय भूमिका।

22 Views

महासमुंद, 21 जुलाई 2026/ नगर पालिका महासमुंद में शासन द्वारा मनोनीत 05 एल्डरमैन ने सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सृष्टि चन्द्राकर ने सभी एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैन श्री हनीष बग्गा, श्रीमती प्रभा साहू, श्रीमती मधु यादव, श्री लालविजय प्रताप सिंह देव एवं श्री मोहन साहू ने शपथ ग्रहण करते हुए नगर के विकास, जनकल्याण एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


शपथ ग्रहण समारोह विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में हाई स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, प्रभारी सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन नगर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा नगर हित के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं एल्डरमैन ने नगर के समग्र विकास, सुशासन एवं नागरिकों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में श्री हरबंश सिंह ढिल्लो, श्री प्रदीप चंद्राकर, श्री महेन्द्र सिक्का, सांसद प्रतिनिधि श्री महेन्द्र जैन, विधायक प्रतिनिधि श्री हफीज कुरैशी, श्री शुभ्रा शर्मा, श्री अग्रज शर्मा, श्री रमेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राखी ठाकुर एंव आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post