Post: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में JAES की इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस 15 दिन से ठप्प-मरीज व परिजन परेशान।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में JAES की इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस 15 दिन से ठप्प-मरीज व परिजन परेशान।

373 Views

पिथौरा/लोचन चौहान(छ.ग.सृजन) 25/09/2024 महासमुंद जिले के पिथौरा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के एम्बुलेंस JAES जय अम्बे इमरजेंसी सर्विस लिमिटेड रायपुर छ.ग.की लापरवाही इन दिनों चरम पर है जिस कारण सूदूर ग्रामों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में इलाज के लिए आने वाले गरीब परिवार के मरीजों को बहुत मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है।खबर लिखे जाने तक छ.ग. सृजन को पिथौरा के स्वास्थ्य केंद्र से रायपुर के लिए रिफर किए गए एक मरीज के परिजनों ने बताया की यहां के BMO का नियंत्रण नहीं है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है

स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है की यहां के JAES इमरजेंसी एम्बुलेंस के लीवर और पट्टा टूटकर खराब होने से विगत 15 दिन पहले बागबाहरा के आर के गैरज रिपेयरिंग के लिए भेजा गया था परंतु स्वास्थ्य विभाग में इमरजेंसी सर्विस के लिए टेंडर के आधार पर मोटी रकम वसूली करने वाले JEAS जय अम्बे इमरजेंसी सर्विस लिमिटेड रायपुर छ.ग.के पास एम्बुलेंस रिपेयरिंग करने वाले गैरेज में रिपेयरिंग का खर्च वहन नहीं करने से एम्बुलेंस गैरेज में रिपेयर होकर खड़ी है।
जानकारी अनुसार गैरेज का का मालिक गाड़ी नहीं छोड़ रही है। इधर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है जिससे स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को तत्काल इमरजेंसी सर्विस नहीं मिल पाने से मरीज के परिजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा जय अम्बे इमरजेंसी सर्विस के एम्बुलेंस कब तक अपनी सेवाएं पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बहाल कर पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post