
बारनवापारा/कसडोल/(छ.ग.सृजन)आज दिनांक 24.9.2024 अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बारनवापारा क्षेत्र के ग्रामो के ग्रामीणों ने बारनवापारा क्षेत्र की मूलभूत आवश्यतकता जैसे बिजली,पानी सड़क,नेटवर्क के संबंध में ग्राम बार में बैठक रखा गया। बैठक में उपस्थित सभी ने सामूहिकता के साथ विचार विमर्श कर बारनवापारा क्षेत्रवासियों के हित एवं विकास के लिए एकजुट होकर विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के विषयों में विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया जिसमें बारनवापारा क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा के कार्यालय जाकर वन परीक्षेत्र अधिकारी को अपनी विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमे सभी मूलभूत समस्या का निराकरण 15 दिवस के भीतर करने के लिए ज्ञापन दिया गया, अगर 15 दिवस के भीतर ज्ञापन का कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर SDO वन विभाग बारनवापारा कार्यालय का घेराव करने एवं धरना प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बार में आयोजित बैठक में क्षेत्रवासियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ था कि देश के आजादी को दशकों बीत जाने के बाद भी स्वतंत्र भारत में कुर्सी के लोभी नेता नारायण नीती पार्टी के नाम पर क्षेत्र वासियों को गुमराह करके लोक लुभावन अपने झूठे वादों से दसकों से गुमराह किया जाता रहा है परंतु अभी भी क्षेत्र के सुदूर गिरी कंदराओं के बीच निवास करने वाले भोले भाले ग्रामीण वनवासीयों को अपनी मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर रखा गया है,जिससे क्षेत्र वासियो में रोष व्याप्त है और वे अब स्वयं उठकर अपनी हक और अधिकार के लिए एवं अपनी मूल भूत आवश्यकताओं और मांगों को लेकर दशकों से संघर्षरत है लेकिन आज तक शासन और सरकारें उनकी मूलभूत आवश्यकता एवं समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई बल्कि विभिन्न प्रकार से व्यवस्थापन के नाम पर जल जंगल और जमीन से क्षेत्र वासियों को व्यवस्थापन के नाम पर उन्हें प्रताड़ित करके बेदखल करने का षड्यंत्र किया जाता रहा है इसलिए आज क्षेत्र वासियों द्वारा बार में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई और सामूहिक निर्णय लिया गया की उनकी मांगों पर 15 दिनों के भीतर कोई सकारात्मक जवाब वन विभाग की ओर से नहीं आया तो पूरे क्षेत्र वासियों के द्वारा उग्र आंदोलन करने का 15 दिन का अल्टिमेटम दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधी समाज प्रमुख ग्रामीण जन शामिल रहे।जिसमें आमगांव से सरपंच अनिरुद्ध दीवान जी, जनपद सदस्य भीखम ठाकुर, ढेबी के सरपंच अमरध्वज यादव, बार पंचायत के सरपंच संपत ठाकुर, संतोष यादव, संजू ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान आदिवासी कांग्रेस,भुवन यादव, कमल एवं सैकड़ों संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।।
