
महासमुंद/(छ.ग.सृजन) स्वामी आत्मानंद शा.हिन्दी माध्यम विद्यालय नयापारा महासमुंद में
आज दिनांक 23/09/24 को मध्यान 1:15 को शाला प्रांगण मैं न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवसाय ने एक नई पहल कर छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता युक्त पोषण आहार मिल पाए तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में इजफा हो एवं विद्यार्थी अध्ययन और अध्यापन में रुचि रखें उन्होंने सामान्य जन को अपील किया था ,जिससे प्रभावित होकर, सेवानिवृत्त वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती तारा मोहनलाल शर्मा के द्वारा न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे खीर, पुरी, छोले की सब्जी, मूंग बड़ा, अचार, पापड़, सलाद,आदि व्यंजन बनाए गए। श्रीमती शर्मा मैडम एक आदर्श शिक्षिका के रूप में सदैव अपने विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहने वाली शिक्षिका रही है जिनकी प्रथम नियुक्ति 1981 में कन्या शाला बेमचा में तत्पश्चा टी 1984 में अंबेडकर प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षिका के रूप में नियुक्त हुई तत्पश्चात पदोन्नति होकर 2008 से 2022 तक अपनी सेवा यही दी थी

उक्त कार्यक्रम में नगर की वरिष्ठ पार्षद श्रीमती मीना वर्मा एवं संस्था की प्राचार्य श्री मती अमी रूफस संस्था के प्रभारी प्राचार्य के.आर. सागर, संकुल समन्वय श्री रशीद कुरेशी, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कन्नौज, ओ.पी. देवांगन,हरीश पाण्डेय, प्रणिता शर्मा, भामा प्रधान,प्रधानपाठक हेमलता शर्मा, मुक्ता चंद्राकर, सीमा इंगोले, विनीता साहू,
प्रधानपाठक विजयलक्ष्मी शर्मा, अंजना शर्मा, डुमेश साहू , अंजनी मधुकर,कुलेश्वर साहू, तेमन साहू, पुरंदर पटेल, राजकुमार यादव,प्रविण चन्द्राकार, आदि शिक्षक शिक्षिका एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।








