Post: जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विभागीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने विभागीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

319 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 19 सितंबर 2024/ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। श्री बघेल ने बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी शासन के मंशानुरूप कार्य करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिये हैं। जिससे कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब व्यक्ति शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो सके इसका विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को सामग्री और उपकरण देकर लाभान्वित किया।  बैठक में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वृन्दावती पाड़े, जनपद अध्यक्ष बसना श्रीमती रूखमणी पटेल, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद थे।    

       अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी और अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें – श्री बघेल
समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि ग्रामीणों की राजस्व प्रकरण एवं जमीन संबंधित समस्याओं का मौके पर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने विवादित, अविवादित सीमांकन आदि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक से जिले में अवैध शराब और नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के साथ मिलकर पुलिस की टीम छापामार कार्रवाई करें और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाएं। खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री श्री बघेल ने कहा कि पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनना सुनिश्चित हो। इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बने हुए राशन कार्ड, जो अभी तक वितरित नहीं हुए हैं उन्हें एक सप्ताह के भीतर वितरण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि इसी तरह राशन वितरण में गड़बड़ी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। राशन का पूरा कोटा पीडीएस दुकानों में समय पर पहुंच जाए और वितरित भी हो जाए। इस संबंध में यदि राशन कार्ड लेनदेन में किसी तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के उपर निलंबन की कार्रवाई करें। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने समीक्षा करते हुए धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के लिए तैयारी शुरू करने कहा है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बारदाने की व्यवस्था, धान खरीदी में इंटरनेट कनेक्शन, कंप्यूटर और नापतौल उपकरणों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिन राशनकार्डों का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन राशनकार्डों का विधिवत सत्यापन की कार्यवाही जल्द पूरी करने निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी।
समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों को पूर्ण करे और यह सुनिश्चित करें कि हर घर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

अधिकारी फील्ड में जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लें


राशन कार्ड बनवाने में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है ऐसे कार्यां की जांच कराएं। मंत्री ने कहा कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर भी सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भण्डारण के लिए अनुमति दी गई है वहां नियमानुसार भण्डारण हो। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। मंत्री श्री बघेल ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में भर्ती के लिए पारदर्शिता बरते और नियमानुसार नियुक्ति करें। मंत्री श्री बघेल ने यह भी कहा कि समस्त छात्रावास और स्कूलों में जाकर समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य कैम्प आयोजित करें। चिरायु के टीम से स्वास्थ्य चेकअप कराएं और रिपोर्ट के पश्चात उपचार करें। बैठक में श्री बघेल ने कहा कि स्कूल मरम्मत के नाम पर गुणवत्ता में समझौता न हो। उन्होंने शेष निर्माण कार्यां को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वीकृत छात्रावासों को भी पूर्ण करने कहा गया।
मंत्री ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, आयुष्मान कार्ड विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एकल शिक्षक वाले विद्यालय, जल जीवन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की वस्तु स्थिति और सड़कों की वस्तु स्थिति जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को कार्य में कसावट लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विकास मूलक गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वच्छता सप्ताह संबंधित शपथ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post