Post: MLA योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर विकसित भारतः मोदी जी की संकल्पना’ पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

MLA योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर विकसित भारतः मोदी जी की संकल्पना’ पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

179 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 17 सितंबर 2024/ महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में ’विकसित भारतः मोदी जी की संकल्पना’ विषय पर आधारित भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस फोटो प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करना था। प्रदर्शनी में श्री मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन से मिलती है प्रेरणा – विधायक श्री सिन्हा

कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, स्कूली बच्चे और महिलाओं ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन


विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह ’विकसित भारत’ की परिकल्पना की नींव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला श्रमिक और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी से जुड़े जीवन की कहानियों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया है, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा, और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। इसमें  महामारी के दौरान भी न थमा सुधारो का दौर ’डिजिटल इंडिया’, ’जल शक्ति’, ’आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब’, और ’अंतरिक्ष शक्ति’  वर्षो का अंधेरा छटा घर-घर सूरज उगा, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शनी के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग की पत्रिका ’जनमन’ का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिससे प्रदर्शनी में आए लोग देश की विकास यात्रा से बेहतर तरीके से जुड़ सकें। अवलोकन के दौरान स्थानीय मीडिया कर्मियों ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्री प्रदीप चंद्राकर, श्री महेन्द्र जैन, श्री देवीचंद राठी, श्री मनीष शर्मा, श्री दिग्विजय साहू, श्री श्याम साकरकर, श्री प्रकाश शर्मा, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती सुधा साहू, श्रीमती निरंजना शर्मा, श्रीमती सुरेखा कंवर, श्रीमती शुभ्रा साहू, श्री आनंद साहू, श्री अरविन्द प्रहरे एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post