Home » Uncategorized » बलौदाबाजार एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास पर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल।

बलौदाबाजार एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास पर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल।

सारंगढ़ 24.11.2026 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय श्री दीपक बैज जी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान दोनों जिलों में कांग्रेसजनों, पार्टी पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह आत्मीयता एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।

प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजन का अपार स्नेह, सम्मान और अपनापन देखने को मिला। जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ कांग्रेस परिवार के साथियों ने स्वागत किया, वह संगठन की एकजुटता, आपसी विश्वास और मजबूत आत्मीय संबंधों का परिचायक रहा। सभी साथियों का यह स्नेह एवं सम्मान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

इसी क्रम में भटगांव में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रवेश दुबे जी के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने तथा आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय व्यतीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह जिला प्रवास संगठनात्मक संवाद, कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात एवं सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की दृष्टि से सुखद एवं स्मरणीय रहा। इस दौरान मिले अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए समस्त कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!