
पिथौरा./ महासमुंद जिले के अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पिथौरा ब्लाक के कार्यकर्ताओं वह नेताओं ने मिलकर समीक्षा बैठक रखा गया था जहां चुनाव मे किए गए पार्टी हित की कार्यों की समीक्षा की गई और कुछ कार्यकर्ता को जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया है, जिसमें ब्लॉक जिले और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल है।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी विरोध कार्य किए और विपक्षी पार्टी का समर्थन किया. कांग्रेस पार्टी ने उन पर कार्रवाई कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है. जिनमें ब्लॉक कांग्रेस के पार्षद देवेश निषाद, पार्षद तरुण पांडे और कांग्रेस नेता राजा बग्गा शामिल हैं.