
महासमुंद10.10.2026 छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के द्वारा महासमुन्द जिला के खल्लारी, सुखरीडबरी, घोयनाबाहरा पंचायतों में विगत दिनों 1 से 6
अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत
शिविर का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन के द्वारा खल्लारी में एक क्षेत्रवासी ने शासन से भाजपा नेत्री व 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रही अलका चंद्राकर को राज्यसभा सांसद बनाया जाने कि मांग कि है। वर्ष 2023 – 24 के विधानसभा चुनाव में अलका चंद्राकर खल्लारी विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी थीं, किन्तु कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। चुनाव हारने के बाद भी अल्का चन्द्राकर क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुये उन्हें राज्यसभा में भेजना आवश्यक बताया जा रहा है।

बता दें कि अल्का चंद्राकर जमीनी नेत्री हैं और उनके राज्यसभा में जाने से खल्लारी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पुरे जिले एवं प्रदेश, योजनाओं के कार्यों से लाभान्वित होगा और रुके हुए विकास कार्यों, विशेषकर सड़क, पुल – पुलिया, कॉलेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के मुद्दों को आवाज मिलेगी। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के खल्लारी गांव में आयोजित सेवा संकल्प अभियान 2026 के दौरान यह अनोखी मांग सामने आई। क्षेत्र वासियों छत्तीसगढ़ शासन (मुख्यमंत्री) को आवेदन देकर भाजपा की कद्दावर नेत्री अलका चंद्राकर को राज्यसभा सांसद बनाने जाने की मांग इन दिनों काफी चर्चा में है। विधानसभा चुनाव 2023 में अल्का चन्द्राकर खल्लारी से भाजपा प्रत्याशी थीं, भले ही यहां कांग्रेस जीत गई, लेकिन क्षेत्र की जनता आज भी उनके साथ है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उन्हें राज्यसभा भेजकर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाया जा सकता है।


बता दें कि महासमुन्द जिला में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के कद्दावर नेत्री कि शिक्षा बी.एस.सी. एवं पी.जी.डी.सी.ए.है।

उन्हें भाजपा संगठन कई बड़ी जिम्मेदारीयां दि है। जिसमें स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय (एम.एस.टी.सी. कं.) भारत सरकार नई दिल्ली, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ इसके अलावा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ (दो बार), पूर्व सदस्य जिला पंचायत महासमुन्द (दो बार), प्रदेश सदस्य छ.ग. पोषण अभियान (भाजपा), जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा महासमुन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज, प्रदेश उपाध्यक्ष छ.ग. एल.पी.जी. फेडरेशन, प्रदेश संयोजक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि से जगहों में सक्रियता से जुड़ी हुई है। वहीं इनके पति भी भाजपा संगठन के पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो, पूर्व महाविद्यालयीन छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा वि.आ. सदस्य भाजपा किसान मोर्चा के दायित्व निभा रहे हैं।




























