Home » Uncategorized » राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

महासमुंद, 09 सितंबर 2026/ सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण एवं देखभाल के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दिए गए कार्यक्रमों एवं लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में आज केन्द्र सरकार द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण माह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण एवं उत्प्रेरण के संबंध में अपना दायित्व निभाने शपथ दिलाई गई। महासमुंद शहरी सेक्टर के संजय नगर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में वेबकास्ट के माध्यम से हितग्राहियों को जोड़ा गया एवं थीम से संबंधित अध्ययन सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री जितेन्द्र ध्रुव, श्री राहुल आवड़े, सेक्टर सुपरवाईजर शीला प्रधान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं हितग्राही मौजूद थे।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टिक्वेंद्र जाटवर ने बताया कि पोषण माह के दौरान आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन सेवन, आंगनबाड़ी केंद्रों में ताजा गरम पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उत्प्रेरण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन के लिए पंचायतीराज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवा समूहों, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल कैडेट कोर सहित विभिन्न संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिले में संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले द्वारा इसमें सहभागिता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>