Post: पिथौरा के अनेक स्थानीय भाजपा नेताओं ने सामुहिक रुप से सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात”…

पिथौरा के अनेक स्थानीय भाजपा नेताओं ने सामुहिक रुप से सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात”…

58 Views

पिथौरा 31.05.2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड रविवार को पिथौरा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे सामूहिक रूप से सुना गया. वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा पटेल के निवास पर भाजपा के सैकड़ा भर कार्यकर्ताओ नें प्रधानमंत्री की मन की बात ध्यान से सुनी.

गर्मी एवं लु से बचने की हिदायत दी.


श्रोता भाजपा नेताओं नें बताया कि प्रधान मंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देश में खेलों और खिलाड़ियों की बढ़ती उपलब्धियों से की। उन्होंने झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे, जो भारतीय खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 100 मीटर दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वाले धावकों गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से भी संवाद किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिस्पर्धा और प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। प्रधानमंत्री ने इसे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन देने से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।प्रधानमंत्री नें देशवासियो से वर्तमान मे पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के उपाय बताते हुए देश के अलग अलग राज्यों फलो के राजा आम से बनने वाले पेय का विस्तृत वर्णन किया.मन कि बात सुनने वालो मे मुख्यतः भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल (सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी) आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी प्रीत राम सूर्या जिला सह कोषाध्यक्ष,वेद प्रकाश गोयल व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश सिंघल पुर्व मंडल अध्यक्ष शशी डडसेना वरिष्ठ भाजपा नेता उषा पटेल (पूर्व जिला पंचायत) जतीन ठक्कर मंडल महामंत्री दुर्गेश सिन्हा प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा रैदास गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश पटेल श्रीमती राजकुंवर सिंन्हा पार्षद श्रीमती वर्षा सोनी अंजली पांडे कुलदीप अग्रवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ जीवन तांडी जिला महामंत्री अल्प संख्यक मोर्चा संतोष डड़सेना (पार्षद),

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post