Post: रायपुर में 6 जून को होगा भव्य ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला’, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पिथौरा में दिया आमंत्रण।

रायपुर में 6 जून को होगा भव्य ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला’, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पिथौरा में दिया आमंत्रण।

42 Views

पिथौरा: आगामी 6 जून 2026 को रायपुर के पंडरी स्थित खालसा स्कूल में ‘सिक्खी स्वरूप अते प्रश्नोत्तरी मुकाबला 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों और प्रचार-प्रसार को लेकर ‘छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश महासचिव मोनू सचिन सलूजा प्रदेश उपाध्यक्ष टोनी सिंह एवं प्रदेश सचिव द्वय यशवंत सिंह मनमीत सिंह प्रतिनिधिमंडल ने पिथौरा का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा में पहुंचकर समाज प्रमुखों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और आमंत्रण सौंपा।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रांगण में समाज प्रमुख सिंदर सिंह नारंग , वरिष्ठ सेवादार यशवंत सिंह छाबड़ा, राजू सलूजा, त्रिलोक अजमानी, राजू अजमानी विक्की सलूजा, परमीत सिंह माटा दीपक सलूजा राजा खनूजा मनदीप होरा रणवीर आजमानी रवि चावला हप्पू सलूजा सहित सिख समाज गणमान्य एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चार आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं, सिक्खी स्वरूप रहेगा अनिवार्य
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम 6 जून को शाम 4 बजे से शुरू होगा। बच्चों और युवाओं को अपने धर्म तथा संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के लिए ‘सिक्खी स्वरूप’ में होना अनिवार्य रखा गया है प्रतियोगिताओं को चार ग्रुप में बांटा गया है ग्रुप ए (बाबा फतेह सिंह जी – 0 से 5 वर्ष): इस वर्ग के नन्हे बच्चे सिक्खी स्वरूप में रैंप वॉक करेंगे।
ग्रुप बी (बाबा जोरावर सिंह जी – 6 से 10 वर्ष): इसमें सिक्खी धर्म के 35 अक्षरों से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
ग्रुप सी (बाबा जुझार सिंह जी – 11 से 15 वर्ष): यह एक क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें निर्णायक मंडल द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तक से ही जज प्रश्न पूछेंगे।
ग्रुप डी (बाबा अजीत सिंह जी – 16 से 20 वर्ष): इस वर्ग के प्रतिभागी 1 से 1.5 मिनट के भीतर ‘सिक्खी स्वरूप’, ‘पंजाबी माँ बोली’ या ‘पंच ककार का महत्व’ विषय पर कविता, साखी या गुरमत विचार प्रस्तुत करेंगे।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम, ‘सोहणा बीबा बच्चा’ को मिलेगा लैपटॉप
आयोजको ने बताया कि ग्रुप बी, सी और डी के विजेताओं को शानदार पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में हारमोनियम, द्वितीय पुरस्कार में तबला और तृतीय पुरस्कार में कैसियो प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 5 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर टैबलेट दिए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “सोहणा बीबा बच्चा” का विशेष पुरस्कार रहेगा, जिसके विजेता को ‘लैपटॉप’ भेंट किया जाएगा।

बाहर से आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था
कार्यक्रम में दूर-दराज से शामिल होने वाले बच्चों और उनके परिजनों के ठहरने की व्यवस्था ‘बाबा बुड्ढा साहेब सराय’ में की गई है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post