Post: जिला पंचायत CEO नंदनवार ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं..

जिला पंचायत CEO नंदनवार ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं..

121 Views

महासमुंद 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। सीईओ श्री नंदनवार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम मुरकी महासमुंद निवासी श्री भारत राम सोनवानी ने सीमांकन रिपोर्ट प्रदान करने आवेदन सौंपा। इसी तरह ईमली भाठा महासमुंद निवासी श्रीमती मंजू साहू ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हेतु, रमनटोला महासमुंद निवासी श्रीमती वर्ष साहू ने बच्चे का एडमिशन आरटीई के तहत कराने के संबंध में, ग्राम रायतुम महासमुंद निवासी श्री पंचराम मोंगरे ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याया योजना में त्रुटि सुधार कर लाभ दिलाने के लिए, महामाया पारा महासमुंद निवासी श्रीमती रजनी बाई दुबे ने अंत्योदय राशन कार्ड के बंद होने के सबंध में एवं ग्राम जोगीडीपा के ग्रामीणों ने जल समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन दिए। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, अवैध अतिक्रमण, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post