
पिथौरा। महासमुंद जिला अंतर्गत शिक्षा वि.खं.पिथौरा के शासकीय प्राथमिक शाला कोंटादादर में वार्षिक परीक्षा में घोर लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया हैं जहां पदस्थ सहायक शिक्षक श्याम कुमार पटेल द्वारा शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण परीक्षा नियमों का उलंघन एवं विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देशो को दरकिनार कर लापरवाही पूर्वक पहली एवं दुसरी कक्षा के परीक्षार्थियों से परीक्षा नहीं लिए जाने से प्राथमिक शाला कोंटादादर के पहली एवं दूसरी कक्षा के परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होंने से वंचित हो गए हैं। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब संबंधित प्राथमिक शाला के संकुल स्रोत समन्वयक निरीक्षण करने कोटादादर प्राथमिक शाला पहुंचें जानकारी अनुसार दिनांक 6.4.2026 को शासकीय प्राथमिक शाला कोटादादर का निरीक्षण किया गया जिसमें वार्षिक परीक्षा सत्र 2026 कक्षा-1 ली- हिन्दी,कक्षा 2 री-अंग्रेजी,कक्षा 3 री-गणित ,कक्षा 4 थी-हिन्दी विषय का पेपर लिया जाना था लेकिन निरीक्षण में कक्षा पहली एवं दुसरी का पेपर शासकीय प्राथमिक शाला कोटादादर में नहीं लिया जाना पाया गया। जिससे प्राथमिक शाला कोटादादर के गरीब परिवारों के पहली दुसरी के परीक्षार्थी बच्चे वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने से से वंचित हो गए हैं।

बच्चों के भविष्य गढ़ने के लिए हजारों रुपए प्रतिमाह वेतन लेने वाले शिक्षक श्याम कुमार पटेल की वार्षिक परीक्षा जैसे गंभीर विषय पर बच्चों से परीक्षा न लेकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बड़ी गंभीर लापरवाही है पहली दूसरी कक्षा के परीक्षार्थी बच्चों का पेपर नहीं लिये जाने से बच्चों के भविष्य अंधकारमय हो गया है साल भर मेहनत परिश्रम से पढ़ाई कर परीक्षा में पास होकर अगली कक्षा में प्रवेश पाने के सपने संजोए गरीब परिवारों के बच्चों का परीक्षा नहीं देने से उनुत्तीर्ण होना स्वाभाविक है

जानकारी के अनुसार कोटादादर प्राथमिक शाला में शिक्षक रेहाना बानो प्रधान पाठक, श्याम कुमार पटेल सहायक शिक्षक,उषा दीवान सहायक शिक्षक के साथ कुल तीन शिक्षक पदस्थ हैं आज दिनांक 6.4.2026 को प्रधान पाठक रेहाना बानो का शा.पू.मा.शा.मोहंदा में पर्यवेक्षक ड्यूटी लगने के कारण उनके जगह पर सहायक शिक्षक श्याम कुमार पटेल को शासकीय प्राथमिक शाला कोटादादर में परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पूरा प्रभार व जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन सहायक शिक्षक श्याम कुमार पटेल के द्वारा पहली दूसरी के बच्चों से परीक्षा नहीं लिया गया अब देखना होगा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस गैर जिम्मेदार लापरवाह शिक्षक श्याम कुमार पटेल के खिलाफ विभाग के उच्च अधिकारी क्या कुछ कार्यवाही करते है ऐसे सहायक शिक्षक बच्चों के भविष्य को क्या संवारेंगे ये तो सिर्फ मनोरंजन का साधन बनाकर शासकीय स्कूलों को सिर्फ अपनी आजीविका का साधन बनाए हुए हैं बहरहाल अब देखना होगा कि ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह सहायक शिक्षक श्याम कुमार पटेल पर क्या कुछ कार्यवाही किए जाते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।….


