Post: जनपद पंचायत महासमुंद एवं बागबाहरा को उत्कृष्ट आवास पूर्णता कार्य हेतु किया गया सम्मानित।

जनपद पंचायत महासमुंद एवं बागबाहरा को उत्कृष्ट आवास पूर्णता कार्य हेतु किया गया सम्मानित।

191 Views

महासमुंद 10 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने में जनपद पंचायत महासमुंद और जनपद पंचायत बागबाहरा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

आज जिला पंचायत महासमुंद में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार द्वारा दोनों जनपदों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान दोनों जनपदों द्वारा आवास पूर्णता में प्रदर्शित बेहतर प्रबंधन, सतत निगरानी, पारदर्शिता तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया गया। 

इस अवसर सीईओ श्री नंदनवार ने कहा कि जनपद महासमुंद और बागबाहरा ने आवास निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए एक उत्कृष्ट कार्य प्रस्तुत किया है। उन्होंने टीम भावना, फील्ड मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण निर्माण तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की सराहना की। कार्यक्रम में संबंधित जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, तकनीकी स्टाफ तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!