Post: अवैध धान भण्डारण व परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त।

अवैध धान भण्डारण व परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही,850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त।

310 Views

लोचन चौहान

संपादक-छ.ग.सृजन

बलौदाबाजार।(विशेष) बीते दिनों कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी के संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियो के प्रतिष्ठानो पर दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशासन की टीम के निरीक्षण के दौरान 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बया मे संयुक्त टीम द्वारा विकास ट्रेडर्स पर दबिश दी। जांच टीम ने विकास ट्रेडर्स से लगभग 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया। जब्त धान को ग्राम बया में ही सुरक्षित रखने हेतु तुलसी यादव को सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि जिले में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी जारी है। इस दौरान प्रशासन द्वारा बिचौलिए पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि बिचौलये के अवैध धान उपार्जन केंद्रों तक न पहुंच पाए।

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन एक्शन मूड में।

धन कोंचिया और दलालों को स्पष्ट चेतावनी 

पुराने धान को मंडीयो में खपाओगे तो बचोगे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!