Post: जिले में कुल 183 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 26765.84 क्विंटल धान जप्त।

जिले में कुल 183 प्रकरणों से संयुक्त टीम द्वारा 26765.84 क्विंटल धान जप्त।

139 Views

महासमुंद 10 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अब तक अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय से जुड़े 165 प्रकरण दर्ज किए गए। 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 183 प्रकरणों से संयुक्त टीम राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग द्वारा 26765.84 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकी, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार निरीक्षण एवं सख्ती से निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि धान उपार्जन अवधि में किसी भी प्रकार का अवैध भंडारण, परिवहन या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इसी क्रम में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। आज सरायपाली विकासखंड अंतर्गत सरायपाली एस डी एम अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दो प्रकरणों में दो पिकअप और 162 बोरी धान जप्त किया गया। जिसमें पहले प्रकरण में मुरमुरी चौक पर ओड़िसा राज्य सीमा स्थित बंजारी नाका के पास अवैध धान परिवहन करते पिकअप वाहन पाया गया। जिसे मौके पर जब्त कर पिकअप वाहन समेत 100 बोरा धान थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। वहीं दूसरे प्रकरण में पिकअप वाहन में चालक धनेश्वर साहू द्वारा खरियार रोड (ओड़िशा) से सरायपाली में 62 बोरी धान परिवहन करते हुए वाहन को जांच चौकी सल्हेझरिया में रोककर धान जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!