Post: महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी “मुकेश अग्रवाल”का विशाल प्रचार रैली।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी “मुकेश अग्रवाल”का विशाल प्रचार रैली।

162 Views

भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर दे रहे हैं निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल।

पिथौरा/लोचन चौहान(छत्तीसगढ़ सृजन) महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में लगातार  राजनीतिक पार्टियों का आज प्रचार प्रसार के अंतिम दिन अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल ने बसना नगर में विशाल जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर अपने मतदान चिन्ह कप्यूटर छाप में वोट देने व क्षेत्र के जनता को मतदान करने के लिए अपील करते दिखे एवं लोगों से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगा,और प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार मैं लाखों मतों से चुनाव जीत रहा हूं,भाजपा और कांग्रेस मेरे आसपास कहीं भी नहीं टिकते हैं, दोनों पार्टी भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। विकास कार्यों के नाम पर भाजपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार की मूर्ति बन चुकी है। इसलिए जहां भी जा रहा हूँ, समस्याओं का अंबार लगा हुआ देख रहा हूं

1 लाख से अधिक मतों से महासमुंद लोकसभा सीट जीतने के विश्वास के साथ निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल चुनावी मैदान में

कांग्रेस और भाजपा के कार्यों व नियत को क्षेत्र की जनता समझ चुकी है जनता त्रस्त हो चुकी है उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस और भाजपा सिर्फ जनता को सिर्फ ठगते आ रही हैं, इसलिए खुद जनता ने मुझे मैदान में उतारा है इसलिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं मैं नेता नही इस क्षेत्र का बेटा हुँ मुझे लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र को भाजपा और कांग्रेस से मुक्त कर मै लोकसभा क्षेत्र के जनता की सेवा करूंगा जमीन से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता के रूप में मैं आया हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस लोकसभा चुनाव में 1 लाख से भी अधिक वोट से कांग्रेस और भाजपा को परास्त कर महासमुंद लोकसभा सीट को मैं अपने नाम करूंगा यह बातें निर्दलीय प्रत्याशी श्री मुकेश कुमार अग्रवाल ने “छत्तीसगढ़ सृजन” से चर्चा के दौरान “कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post