Post: गरियाबंद जनपद कार्यालय से बस स्टैंड तक रैली निकालकर मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक।

गरियाबंद जनपद कार्यालय से बस स्टैंड तक रैली निकालकर मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक।

124 Views

गरियाबंद/छत्तीसगढ़ सृजन) 23 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 26 अप्रैल को जिले में मतदान होगा। लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं मतदान के प्रतिशत में वृद्धि किये जाने के लिए कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

लोकसभा निर्वाचन 2024
मतदाता जागरूकता रैली

नगर के दुकानों में जाकर मतदाता संकल्प बैंड बांधकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया गया प्रेरित

इसी तारतम्य में आज नगर पालिका परिषद गरियाबंद में मतदाता जागरूकता के तहत मतदाता रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने लोगों को मतदाता संकल्प भी दिलाया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों, स्व सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय से बस स्टैंड होते हुए सब्जी मार्केट, मस्जिद चौक से वापस तिरंगा चौक होकर बस स्टैंड तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री अग्रवाल का मतदान अपील संदेश सुनाकर लोगों को दिलाया गया मतदाता शपथ

इस दौरान नगर के दुकानों में जाकर लोगों को मतदाता संकल्प हैंड बैंड पहनाकर 26 अप्रैल को अवश्य मतदान करने की अपील की गई। साथ ही अपने आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान दिवस में अपने मतदान केंद्र जाकर मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई। मतदाता जागरूकता अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों द्वारा अपने हाथों में “लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है” आपका वोट आपकी ताकत, दोनो बने देश की ताकत “सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो स्लोगन के द्वारा रैली निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!