

पिथौरा।लोचन चौहान– छ.ग.सृजन न्यूज(ताजा अपडेट)
-वैसे तो छत्तीसगढ़ साल भर हर महीने भिन्न भिन्न पारंपरिक तीज त्योहारों के लिए पूरे देश में विख्यात है लेकिन भाद्रपद महिने मे छ.ग. के सुदूर ग्रामीण.क्षेत्रों से मनाए.जाने वाले कृष्ण जन्मोत्सव की अपनी अलग ही महत्ता है खासकर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों मे श्री कृष्ण के बाल लीला से लेकर महाभारत की युद्ध तक का वर्णन कृष्णजन्म उत्सव में नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत की जाती है ऐसे ही एक उत्सव और नृत्य नाटिका सावित्रीपुर पंचायत के अन्तर्गत स्थित गांव तिलंजनपुर के रामपुर टुकड़ा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मेला मडा़ई मे आयोजित की गई जहां नन्दोत्सव के दही हान्डी मटकी फोड़ कार्यक्रम में पूरे ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

तीन सौ की आबादी वाले इस गांव में रात्रि में विशेष रुप से उड़िया बाहक का नृत्य सहित संगीतमय गीत नाटिका प्रस्तुत किया गया। देर रात तक चले संगीतमय कार्यक्रम में धामनघुटकुरी पिरदा के बाहक गनपत दास का संगीत मय.मृदंग वादन के साथ नृत्य नाटिका और बांदुपाली सिंघोड़ा के गोपाल तांडे का कथा वाचन व मृदंग वादन के साथ भक्ति व संगीत मय नृत्य नाटिका ने देर रात तक दर्शकों की जोरदार तालियां बटोरी।
प्रमुख रुप से नरेश पंडा गणेश पटेल भूषण पटेल हंसाराम श्वेतलाल छबीलाल कांता का योगदान सराहनीय रहा।
संगीतमय नृत्य नाटिका देखें विडीयो