Post: पिथौरा वन विभाग व नगर वासियों ने कृष्ण कुंज में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी

पिथौरा वन विभाग व नगर वासियों ने कृष्ण कुंज में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी

82 Views

वन परिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा के दिशा निर्देश व सहायक परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्यूष ताण्डी के प्रयास से पिथौरा कृष्ण कुंज मे कृष्ण जन्माष्टमी संपन्न।

पिथौरा/लोचन चौहान

कृष्ण जन्माष्टमी विशेष — छत्तीसगढ़ शासन नगरीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक महत्व एवं जीवन उपयोगी वृक्षों के संरक्षण संवर्धन के लिए कृष्ण कुंज योजना चल रही है पिथौरा में भी कृष्ण कुंज विकसित किया जा रहा है आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्णकुंज पवित्र स्थल वार्ड नंबर 04 खेल मैदान के पास स्तिथ है जहां सर्वप्रथम यदुकुल शिरोमणि जगतगुरु ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण और राधा के मूर्ति की पूजा अर्चना पंडित राजा शुक्ला द्वारा मंत्रोपचार कर शुभारंभ किया गया. जिसमे मुख्य जजमान के रूप मे जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के जिला उपाध्यक्ष. नगर पंचायत पिथौरा के एल्डरमैन श्री लक्ष्मीकांत बबलू सोनी रहे पूजा करने के बाद महाआरती किया गया उसके पश्चात भगवान क़ो भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया. कृष्ण ज़ी का भजन कीर्तन किया गया जिससे कृष्णकुंज मे भक्तिमय हो गया था ।

उक्त पूजा कार्यक्रम मे वन विभाग के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बुंदेली श्री छबीराम साहू , श्रीमती गुंजा साहू, बिटगार्ड सीताराम धुरु,बिटगार्ड अमृत आवले,बिटगार्ड गुरुचरण मिश्रा , परिक्षेत्र लिपिक श्रीमती धनमोतीं ठाकुर, रुखमणी डड़सेना ,श्रीमती गंगाबाई डड़सेना , आरती यादव,आदित्य रंजन डड़सेना,प्रकाश यादव एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post