Post: नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविरो का आयोजन।  

नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविरो का आयोजन।  

15 Views

महासमुंद 12 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के विशेष योजना नालसा की योजना क्।ॅछ (नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर जिले में अधिकार मित्रों के माध्यम से विशेष जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आफरीन बानो के निर्देशानुसार जिले के आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्रों को नालसा के ’’डाॅन’’ अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के लिए जागरूकता एवं मार्गदर्शन अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत शिक्षण संस्थानों खासकर स्कूलों, काॅलेजो, हास्टल, छात्र क्लबो, युवा संगठनों और किशारों और युवाओं वयस्कों को जोड़ने वाले अन्य प्लेटफार्मो में युवाओं पर केन्द्रित जागरूकता सत्रों का आयोजन शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज अधिकार मित्र श्रीमती बाॅबी गंडेचा, त्रिभुवन ध्रुव और मोहित कुमार साहू के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी एवं शासकीय मिडिल स्कूल चिंगरौद पहुंचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा तथा नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। इसके अलावा वृहद रूप से नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नालसा के डाॅन योजना के तहत नशीली दवाईयों एवं नशा के दूष्परिणाम प्रति जनमानस को जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को नशे दुष्परिणाम एवं होने वाले शारीरिक एवं मानसिक क्षतियों के बारे में जानकारी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!