
पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासमुंद के पदाधिकारीयो की घोषणा आज प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री एतराम साहू की अनुशंसा से श्री आबिद खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा महासमुंद में मोर्चा के जिला कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा किया जिसमें पिथौरा के श्री जीवन ताण्डी को भी कार्यकारिणी में जिला महामंत्री बनाया गया है उन्होने उसे पार्टी में नए जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला अध्यक्ष आबिद खान, प्रिंस सलूजा, राजा सलूजा, परमित सिंह माटा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, विक्की सलूजा, दुर्गेश सिन्हा,आबिद खान, प्रीतम सूर्या, विजय राज पटेल ,आलोक त्रिपाठी, अनूप ताण्डी सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है जीवन ताण्डी ने भी अपने कार्यकारिणी के सभी जनों को उन्हें इस नए जिम्मेदारी के लिए प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारी का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर संगठन के विस्तार में और भी अधिक से अधिक मजबूती के साथ कार्य करने के लिए संकल्पि होने की बात कही है।


