Post: कुलदीप कुमार ध्रुव बने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री। प्रदेश व आदिवासी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जताई विश्वास।

कुलदीप कुमार ध्रुव बने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री। प्रदेश व आदिवासी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने जताई विश्वास।

24 Views

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं आदिवासी कांग्रेस के केन्द्रीय शीर्ष नेतृत्व ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए कुलदीप कुमार ध्रुव को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस का प्रभारी महामंत्री संगठन नियुक्त किया है यह निर्णय कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संगठन के विस्तार में मजबूती लाने के लिए संगठन ने लगभग 17 वर्षों से पार्टी व आदिवासी समाज के विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके एवं पार्टी व समाज के कर्मठ कार्यकर्ता कुलदीप ध्रुव पर विश्वास जताया है।

श्री ध्रुव बलौदाबाजार जिले के ग्राम लाहौद के निवासी हैं जो लगातार सक्रियता से जनजाति समाज के संवैधानिक हितों के संरक्षण संवर्धन के लिए आवाज उठाते हैं। अब देखना होगा की पार्टी के इस विश्वास पर वे कितना खरा उतार पाते हैं एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक सिस्टम में एसटी एससी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर गैर कानूनी तरीके नौकरी कर रहे लोगों के विरुद्ध प्रभावी रूप से अपनी आवाज बुलंद करेंगें। जल्द ही में राज्य के सभी जिलों में दौरा करेंगे और संगठन में युवाओं को और भी अधिक मजबूती के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जाने की बात कही। उन्हें बिंद्रानवागढ़ के कांग्रेस विधायक जनकराम ध्रुव के काफी ग़रीबी माना जाता है और वे लगातार उनके साथ में पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा भी करते दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!