Post: सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत तीन प्रकरणों में 1224 कट्टा अवैध धान एवं ट्रैक्टर जप्त।

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत तीन प्रकरणों में 1224 कट्टा अवैध धान एवं ट्रैक्टर जप्त।

92 Views

महासमुंद 24 दिसंबर 2025/ जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा तीन प्रकरणों में 1224 कट्टा धान एवं टै्रक्टर जप्त किया गया।
राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम को ग्राम बलेंडा में ओड़िशा से लाकर अवैध रूप से धान डंप किए जाने की सूचना मिलने पर उनके द्वारा मौके पर निरीक्षण गया। जांच के दौरान परस राम यादव के घर में 160 कट्टा अवैध धान पाया गया। मौके पर मौजूद परस राम यादव ने टीम को बताया कि उक्त धान उसका नहीं है, बल्कि गिरजा शंकर का है, जिसे ओड़िशा से लाकर उसके घर में डंप किया गया है।

निरीक्षण के समय यह भी पाया गया कि अवैध धान को दो ट्रैक्टरों में लोड किया जा रहा था। टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 42 कट्टा धान सहित  ट्रैक्टर को जब्त कर थाना सिंघोड़ा के सुपुर्द किया गया। वहीं ग्राम जोगनीपाली में निरीक्षण के दौरान 1022 कट्टा अवैध धान पाया गया जिसे राजस्व एवं मंडी की टीम द्वारा जब्त किया गया साथ ही गोदाम को शील किया गया।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के मामलों में आगे भी कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!