Post: छ.ग.प्रदेश गाड़ा समाज जिला महासमुंद का जिला स्तरीय पदाधिकारीयों निर्वाचन रविवार 14 तारीख को होगा।

छ.ग.प्रदेश गाड़ा समाज जिला महासमुंद का जिला स्तरीय पदाधिकारीयों निर्वाचन रविवार 14 तारीख को होगा।

123 Views

महासमुंद।छ.ग.सृजन। छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज का जिला महासमुंद इकाई की सामूहिक बैठक बीते दिनों पिथौरा के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ जिसमें सामाज के वित्तीय आय व्यय और जिला स्तरीय पदाधिकारीयों के निर्वाचन के संबंध में चर्चा किया गया इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारीयों के साथ महासमुंद जिले के ब्लाक सरायपाली बसना महासमुंद बागबाहरा पिथौरा और कसडोल बया सहित पूरे जिले भर से भारी संख्या में सामाज प्रमुखों के साथ सामाज के ब्लॉक के पदाधिकारी समाजिक गण उपस्थित हुए थे  जहां के निर्णय अनुसार  दिनांक 14/12/2025 दिन रविवार को महासमुंद जिले की जिला स्तरीय  सामाजिक पदाधिकारीयों का निर्वाचन किया जाएगा।

वर्तमान कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री चंपतलाल चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निर्वाचन का कार्य पिथौरा में संपन्न कराया जाएगा। सामाजिक गलियारों में यह चर्चा है  एवं स्वयं श्री चंपलाल चौहान ने बताया कि वे भी इस बार भी महासमुंद जिला अध्यक्ष के लिए प्रमुख रूप से  दावेदारी करेंगे। वही सरायपाली क्षेत्र के निवासी श्री बंशी ताण्डी, के साथ अन्य और भी प्रत्याशीयों के जिला अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरने की संभावना है और लगभग तीन से चार प्रत्याशी अपने किस्मत आजमाएंगे। अब देखना होगा कि गांड़ा समाज के महासमुंद जिला के इस जिला निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग के लिए ब्लॉक स्तरीय तीन-तीन प्रत्याशियों को इस जिला स्तरीय निर्वाचन में मता अधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रदेश संगठन ने नियम  निर्धारित किया गया है।

वही जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान, अध्यक्ष मोहन कुलदीप, कार्यकारी अध्यक्ष चंपतलाल चौहान, ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद टोमन कागजी, उदयराम चौहान ब्लॉक अध्यक्ष, बंशी ताण्डी जिला सचिव महासमुंद,बसना, गौतम चौहान बसना, शत्रुघ्न चौहान, रघुवीर चौहान, सुरेश कुंभकार, महेश चौहान, लोचन चौहान, भगतराम चौहान, रामरतन चौहान, यदुनाथ चौहान, प्रेम सागर दीप, भूषण ताण्डी, दामोदर चौहान, चैन कुमार चौहान, भागीरथी सोनवानी, रामप्रसाद चौहान, सोमनाथ चौहान, देव प्रसाद चौहान, कुशल प्रसाद चौहान, दयाराम चौहान, शिव प्रसाद ताण्डी, प्रेमलाल चौहान, कमल प्रसाद चौहान, मानिक राम सोनवानी, सहित भारी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!