
संपादक-लोचन चौहान
महासमुंद।छ.ग.सृजन 20/08/2025 महासमुंद जिला के शिक्षा विभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक एलबी से पदोन्नति से नियुक्त किये गए ग्रंथपालों को नियमत: नियुक्ति के दौरान राजपत्र मे निर्धारित नियमों के अनुसार ग्रंथपाल चौथे पांचवें मैट्रिक्स लेवल का कर्मचारी हैं पांचवें लेवल का वेतनमान पदोन्नति के पश्चात दिये जाने का प्रावधान है।लेकिन महासमुंद जिला में कुछ ग्रंथपालों को ग्रेड पे आठ़वें लेवल का वेतनमान भूगतान किया जा रहा है जो नियमों के विरुद्ध है जिले में ग्रंथपालों की नियुक्ति के दौरान के पदस्थ रहे जिला पंचायत सीईओ की भूमिका भी संदेहास्पद है महासमुंद शिक्षा विभाग के मरघट पर दफन घोटाले की डीएनए टेस्ट कर पर्दाफाश के लिए “छत्तीसगढ़ सृजन” क्रियाशील है।
क्या है पूरा मामला
वैसे तो महासमुंद जिला शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र,फर्जी जाति प्रमाण पत्र,के आधार पर अनुसूचित जाति, जनजाति,व दिव्यांगों के लिए आरक्षित शासकीय कोटे मे फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले शिक्षक,शिक्षिका की कोई कमी नहीं है लेकिन पूरे छ.ग.मे महासमुंद जिला ही एक ऐसा जिला है जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत सहायक शिक्षक एलबी के पद में वर्ष 2005-06 एवं 2006-7 में नियुक्त किए गए शिक्षाकर्मियों की एक चतुर टोली ने बड़े ही शातिर व चतुराई से तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत के आला अधिकारियों से साथ सांठगांठ कर ग्रंथपाल के पद में पदोन्नति प्राप्त कर लिया गया है

जो महासमुंद जिले के विभिन्न हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ कुल 40 ग्रंथपालों को जिला पंचायत एवं शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारीयों ने मनमर्जी तरीके से शासकीय नियमों को दरकिनार व शिक्षा विभाग के वित्त एवं वेतन निर्धारण नियमों की धज्जियां उड़ाकर ग्रंथपालों को 35400-ग्रेड पे 112400 आठवें लेवल के वेतनमान का वित्तीय लाभ प्रदान व पुरस्कृत कर प्रतिमाह छ.ग शासन के खजाने को क्षति पहुंचाकर प्रतिमाह खोखला किया रहा रहा है। जो शासन का बहुत बड़ा वित्तीय घोटाला है चूंकी इन सभी ग्रंथपालो की प्रथम नियुक्ति सहायक शिक्षक एलबी के पद मे वर्ष 2005-06 एवं वर्ष 2007-08 में हुआ था एवं कई सहायक शिक्षक एलबी ऐसे हैं जिनको वरिष्ठता के आधार पर 2022-23 मे प्राथमिक प्रधान पाठक के पद मे पदोन्नति पश्चात भी मिल रहे वेतनमान ग्रंथपालो को दिए जा रहे वेतनमान से कई गुना कम है विदित हो की पूर्व में कुछ सहायक शिक्षक लोग पदोन्नति के चक्कर में अपने मूल पद को छोड़कर ग्रंथपाल के पद में पैसा फेंको तमाशा देखो की हथकंडा अपना कर पदोन्नति तो ले लिए मगर सभी ग्रंथपाल की मूल कर्तव्य और कार्यो की अगर सत्यापन कर समीक्षा किया जाये तो सबकी पोल पट्टी खुलेगी एवं सच्चाई का पता भी लगेगा एवं ग्रंथपालों की जमीनी हकीकत भी सामने आयेगी है।

महासमुंद जिला शिक्षा विभाग मे अनेक हायर सेकंडरी स्कूल तो ऐसे हैं जहां ग्रंथालय के नाम से सिर्फ खानापुर्ति की जा रही है। परंतु खास बात ये है की ग्रंथपाल का पद जो एक लिपकीय श्रेणी का पद हैं सहायक शिक्षक एल बी से भी कम लेवल का पद होने के कारण उन पर ज्यादा से ज्यादा पांचवां वेतनमान लागू होता है लेकिन शिक्षा विभाग की अंधा क़ानून कहें या सेटिंग व जुगाड़ प्रथा से इन सभी ग्रंथपाल को प्राथमिक प्रधान पाठकों से भी अधिक आठवें मैट्रिक्स लेवल श्रेणी के उच्च वेतन मान दिया जा रहा है। जो एक एक सोची समझी साजिश व रणनीति के तहत ग्रंथपालो को उच्च वेतनमान दिया जा रहा है जो शिक्षा विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच भविष्य में वेतन विसंगति मामले के रूप में भविष्य में विकराल रूप लेने की संभावना हैं। इस पूरे मामले का सूक्ष्म जांच व कार्यवाही से ग्रंथपालों को ग़लत व मुफ्त में दिए जा रहे नियम विरुद्ध लाखों रुपए की वेतन की सच्चाई सामने आएगी एवं शासकीय धनराशि की रिकवरी भी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वर्ष 2024- में संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर को भेजे गए महासमुंद जिला के सभी विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ ग्रंथपालों की सूची के अनुसार जिले के विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ ग्रंथपालों का नाम निम्नलिखित हैं।
पिथौरा विकासखण्ड के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ ग्रंथपाल।
1.दिनेश निर्मलकर-35400-112400
2.भीमसेन पटेल-35400-112400
3.होरीलाल रजक-35400-112400
4.सोमकांत यादव-35400-112400
5.उमाशंकर नायक-35400-112400
6.लखनलाल धृतलहरे-35400-112400
7.अशोक कुमार पटेल-35400-112400
8.रामचरण पटेल-35400-112400
9.धर्मेन्द्र यादव-35400-112400
10.डिकेश कश्यप-35400-112400
11.राकेश साहू-22400-संविदा
12.सत्यप्रकाश पात्रे-22400-संविदा
बसना विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ ग्रंथपाल
13.दीप्ती साहू-22400-संविदा
14.खिलेश ध्रुव-22400-संविदा
सरायपाली विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ ग्रंथपाल
15.धजकुमार पटेल-35400-112400
16.पूनम चौधरी-35400-112400
17.सचिन कुमार स्वाई-35400-112400
18.राकेश राजवाड़े-22400-संविदा
बागबाहरा विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ ग्रंथपाल
19.राजेन्द्र कुमार चौहान-35400-112400
20.चिंताराम कुर्रे-35400-112400
21.रोहित कुमार ठाकुर-35400-112400
22.नेपाल सिंह सिन्हा-35400-112400
23.सुनीता साहू-35400-112400
24. तुषार साहू-22400-संविदा
25.मधुलाल गायकवाड़-35400-112400
26.मोनिका निर्वाण-22400-संविदा
महासमुंद विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पदस्थ ग्रंथपाल
27.लोकेश्वर सिंह ठाकुर-35400-112400
28.राधेश्याम पटेल-35400-112400
29.भागवत प्रसाद पटेल-35400-112400
30.सुरेश कुमार गुप्ता-35400-112400
31.संतोष कुमार यादव-35400-112400
32.रमेश कुमार टंडन-35400-112400
33.दीपक कुमार शर्मा-35400-112400
34.पूर्णिमा सिन्हा-35400-112400
35.आशालता सिन्हा-35400-112400
36.अंजु चन्द्राकर-22400-संविदा
37.शमा परवीन-22400-संविदा
38.सविता ध्रुव-35400-112396
39.सजल चंद्राकर-22400-संविदा
40.हिना कुरैशी-35400-112398
यह जानकारी महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी द्वार जिले के सभी पांच विकासखंड से ग्रंथपालों की विस्तृत डाटा संकलित कर संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर को गत वर्ष 2024 में प्रेषित की गई प्रमाणित दस्तावेजों के आधार छत्तीसगढ़ सृजन द्वारा जनहित में प्रसारित की जा रही है।






